World Teachers Day 2024 : जानिए विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास और महत्त्व

Dr. Mulla Adam Ali
0

World Teachers Day 2024 : जानिए विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास और महत्त्व Happy Teachers Day 2024


World Teachers Day : जानिए विश्व शिक्षक दिवस 2023 का इतिहास और महत्त्व

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2024  : जैसा कि हम सब को पता है भारत में हर वर्ष 5 सितंबर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) जयंती को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उसी तरह विश्वभर में विश्व शिक्षक दिवस (world teachers day) 5 अक्टूबर को मनाते हैं।

विश्व शिक्षक दिवस का इतिहास : वैश्विक स्तर पर 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teacher's Day) मनाते हैं। साल 1966 में यूनेस्को (The United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization - UNESCO) और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organization - ILO) की एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में शिक्षकों के अधिकारों, दायित्वों, रोजगार (employment) एवं भविष्य (future) की शिक्षा के साथ एक दिशा निर्देशों बनाने पर चर्चा हुई थी। लंबी बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व शिक्षक दिवस मनाने की युनेस्को की प्रस्ताव पर साल 1994 में इसे पारित किया गया। इस स्वीकृति पत्र पर 100 देशों के अधिकारियों ने अपने हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद 5 अक्टूबर 1994 से अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस या विश्व शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा शुरु हुई।

1994 से हर साल 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस को विश्वभर में यूनेस्को और एजुकेशन इंटरनेशनल (EI) के दिशा निर्देश में विश्व शिक्षक दिवस समारोह आयोजित करते हैं। यूनेस्को और एजुकेशन इंटरनेशनल तथा अन्य देशों के सहयोग से दुनियाभर में शिक्षकों के सम्मान हेतु कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

विश्व शिक्षक दिवस का महत्त्व : अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teacher's Day 2024) पर शिक्षकों के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। जीवन शिक्षक का महत्व माता पिता के समान होता है। शिक्षक छात्रों को ज्ञान प्रदान कर उन्हें सही दिशा का निर्देश करते है। किसी भी देश में उन्नति में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए शिक्षकों का योगदान को याद करते हुए इस दिन धूम धाम से शिक्षक दिवस का सेलिब्रेशन किया जाता है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस : 5 सितंबर और 5 अक्टूबर में अंतर - 5 अक्टूबर के ठीक एक महीने पहले भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह मनाया जाता है, 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जात है। 5 सितंबर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जन्मदिन पर भारत में शिक्षक दिवस मनाते हैं। इसी तरह कई देशों में अलग अलग तारीख में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

विश्व शिक्षक दिवस सेलिब्रेशन : विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाते हैं, इस दिन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में शिक्षक/अध्यापक के सम्मान में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन जैसे छात्रों द्वारा नृत्य प्रदर्शन होगा, स्कूल और कॉलेजों के आवरण रंगोली से सजाए जायेंगे। कई प्रकार के प्रतियोगिता भी इस दिन आयोजन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें; गांधी जयंती 2024 एमसीक्यू प्रश्नोत्तरी हिंदी में : MCQ QUIZ on Gandhi Jayanti 2 October

इस लेख में:

• अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2024 ( World Teachers Day 2024)

• विश्व शिक्षक दिवस 2024 का इतिहास और महत्त्व 

• विश्व अध्यापक दिवस 2024 थीम, पोस्टर, उद्देश्य

• International Teacher's Day 2024 History and Significance, Theme 

• Vishw Shikshak Diwas 2024 Quotes, Thoughts 

English Summary: Since 1994, every year on 5 October, International Teachers' Day is organized around the world by UNESCO and Education International (EI) to organize World Teachers' Day celebrations.  In collaboration with UNESCO and Education International and other countries, many programs are organized to honor teachers around the world.

Teachers Day 2024, Teachers Day whatsapp status, World Teachers Day Status, international teachers day 2024, Vishw Shikshak Diwas 2024, विश्व शिक्षक दिवस कब मनाते हैं?, Teachers Day Gift ideas, teachers day celebration, teachers day poster drawing, teachers day quotes in hindi, world teachers day poetry, world teachers day hd full screen status, world teachers day shorts, teachers day song status, teachers day lyrics, teachers day drawing easy, teachers day drawing easy step by step, happy world teachers day 2023, respect teachers, teachers day video status, teachers day hd full screen status video, teachers day photos download, October 5 status, October 5 world teachers day, world teachers day history and significance, world teachers day theme, विश्व अध्यापक दिवस 2024...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top