असम का राजकीय पक्षी देवहंस पर कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

सफ़ेद पंखों वाला वुड डक असम का राज्य पक्षी है। यह एक सामाजिक पक्षी है सफेद पंखों वाला। असमिया में असम राज्य पक्षी को 'देव हंस' के नाम से जाना जाता है। वे पक्षी जंगल में नहीं दिखाई दे रहे, विलुप्त प्रजाति के अंर्तगत यह पक्षी शामिल है, असम राज्य के चिड़ियाघर में 'देव हंस' पक्षी को देख सकते हैं।

Poem on The state bird of Assam : white-winged wood duck

Poem on Deo Hans

देवहंस पर कविता : कविता कोश में प्रस्तुत है असम राज्य का राजकीय पक्षी 'देव हंस' पर बाल साहित्यकार डॉ. परशुराम शुक्ल की कविता, प्रतिनिधि बाल कविताएं से संग्रहित कविता सफ़ेद पंखों वाला वुड डक पर हिंदी बाल कविता।

The State bird of Assam : Deo Hans

असम का राजकीय पक्षी देवहंस / डॉ. परशुराम शुक्ल


भारत में पाया जाता है,

घने वनों से नाता।

आसपास के देशों में भी,

यह पक्षी मिल जाता ।।

जल स्रोतों के निकट हमेशा,

यह आवास बनाता ।

नदियों, झीलों वाला दलदल,

इसके मन को भाता ।।

चोंच पैर पीले नारंगी,

पीठ, पेट सब काला।

सर, गर्दन पर देख बिन्दियाँ,

लगता बड़ा निराला ।।

शाम सवेरे भोजन करने,

धरती पर आ जाता।

बीज, बेरियाँ, मछली, मेंढ़क,

जो मिलता सो खाता ।।

देवहंस जंगल के भीतर,

लम्बा जीवन पाता।

जंगल के बाहर आने पर,

यह शिकार हो जाता ।।


- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

ये भी पढ़ें; असम का राजकीय पशु गैंडा पर कविता

Poem on Deo Hans, Poetry on white-winged wood duck, Assam State Bird Deo Hans Par Kavita, Hindi Bal Kavita, Hindi Kavita Kosh, Poetry in Hindi, Dr. Parshuram Shukla Poetry, Dr. Mulla Adam Ali, Hindi Language and Literature Blog, Poetry Collection in Hindi, Poetry On Birds in Hindi...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top