Bargad Ka Ped : भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद पर कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

विशाल वृक्ष बरगद भारत का राष्ट्रीय का पेड़ है। यह पेड़ अन्य सभी वृक्षों से ज्यादा फैला होता है, इस वृक्ष के जड़े सबसे बड़ी और लंबे होते हैं। इसकी जड़ों से नए अंकुर निकलने के कारण यह वृक्ष का कुल क्षेत्रफल कई एकड़ों में फैला होता है। आज राष्ट्रीय वृक्ष बरगद को समर्पित कविता।

Poem on National Tree of India : Banyan Tree

Poem on National Tree of India

भारत का राष्ट्रीय पेड़ बरगद पर विशेष कविता : कवित कोश में प्रस्तुत है बाल कविता बरगद के पेड़ पर हिंदी कविता, बाल साहित्यकार डॉ. परशुराम शुक्ल की कविता राष्ट्रीय वृक्ष बरगद पर। पेड़ के विषय पर बेहतरीन बाल कविता बच्चों के लिए बरगद कविता। Kavita Bargad Ka Ped by Parshuram Shukla..

Bharat Ka Rashtriya Vruksh Bargad Par Kavita

भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद / परशुराम शुक्ल

भारत के समतल भागों में,

बरगद पाया जाता ।

पाक और ईराक आदि से,

इसका गहरा नाता ।।

दैत्याकार वृक्ष अति भारी,

बड़ी अनोखी काया।

बारहमासी हरा-भरा यह,

देता शीतल छाया ।।

शाखाओं से निकल जटाएँ,

धरती तक आ जाती।

और सहारा देतीं इसको,

इसका बोझ उठाती ।।

अंडाकार गोल से पत्ते,

हरे-हरे लहराते ।

लाल रंग के पके हुए फल,

सारे पक्षी खाते ।।

अंग सभी उपयोगी इसके,

ऐसी दवा बनाते ।।

ज्वर से लेकर कुष्ठरोग तक,

जड़ से दूर भगाते ।।


- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

ये भी पढ़ें; भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल के विषय पर कविता

Poem on national tree of India, Hindi Kavita Kosh, Hindi Bal Kavita, poem on Banyan Tree, hindi poetry, national symbols of India, Dr. Parshuram Shukla Poetry in Hindi, Poems in Hindi, Dr. Mulla Adam Ali, Hindi Language and Literature Blog, Poem on tree in Hindi, Pratinidhi Bal Kavitayein...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top