हिन्दी दिवस विशेष : हिंदी भाषा के बारे में महापुरुषों के विचार

Dr. Mulla Adam Ali
0

14 सितंबर राष्ट्रीय हिंदी दिवस और 10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस पर विशेष भाषा के विषय पर महान लोगों के बेहतरीन उद्धरण। हिन्दी का भौगोलिक विस्तार आज विश्वभर में फैला हुआ है, भारत के अतिरिक्त आज अनेक देशों में हिन्दी भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। हिन्दी भाषा का महत्व दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहा है तो आज हिंदी दिवस के अवसर पर भाषा के विषय पर बेहतरीन उद्धरण क्या है? आइए जानते हैं!

Opinion of Scholars About Hindi Language 

Opinion of Scholars About Hindi Language

हिन्दी भारत में सबसे ज्यादा लोगों के द्वारा बोली जाने वाली भाषा होने के साथ-साथ विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली 5 भाषाओं में से भी एक है। अनुच्छेद 343 में संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी व देवनागरी लिपि के रूप में मान्यता मिली है, यह मान्यता भारतीय संविधान के द्वारा 14 सितंबर 1949 को मिला, इसलिए 14 सितंबर को प्रति वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज इस आर्टिकल में हिन्दी भाषा के बारे में महान साहित्यकार व विद्वानों द्वारा कहे गए बेहतरीन विचार आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं, तो चलिए पढ़ते हैं कि हिंदी भाषा के विषय पर महत्वपूर्ण उद्धरण क्या है। आप यूट्यूब पर भी हिंदी भाषा के लिए विद्वानों के सुविचार को वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं।

मातृभाषा हिन्दी पर विद्वानों के सुविचार

Quotes on Hindi Language

भारत एक विशाल देश है, यहां की जनसंख्या 150 करोड़ से ज्यादा है, विश्व में चीन के बाद सबसे अधिक आबादी वाला देश इंडिया ही है। हमारे विशाल भारत में भूखंड, वातावरण, धर्म, प्रदेश, जाति, वेशभाषा के आधार पर विविधता पाई जाती है, जो इतने विशाल देश के लिए अनिवार्य भी है। लेकिन हमारा भारत एक ऐसा अनुपम देश है जिसकी विविधता में अद्भुत एकता पाई जाती है।

जरूर पढ़े; Hindi Diwas : जानिए इतिहास और महत्व क्यों मनाया जाता है 14 सितंबर को ही हिंदी दिवस?

Quotes on Hindi Language

हिन्दी भाषा पर महान व्यक्तियों के विचार

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश के कर्णधारों ने हिंदी की परंपरागत देशव्यापी भूमिका को स्वीकार करते हुए संविधान के अनुच्छेद 343 के द्वारा उसे राजभाषा पद पर प्रतिष्ठित किया और उसके प्रचार प्रसार को केंद्रीय सरकार का विशेष दायित्व माना।

Hindi Diwas Quotes

महान लोगों ने समझाया 'हिंदी भाषा' का महत्व

आज हम हिंदी भाषा को मातृभाषा के रूप में, जनभाषा के रूप में, और सम्पर्क भाषा के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। इसकी अवधारणा और परिभाषा क्या हो सकती है जरा ध्यान से सोचें व विचार करें।

Hindi divas quotes

Best Quotes About Hindi

मातृभाषा : माँ की गोद में खेलता बच्चा तुतला कर जिस भाषा का उच्चारण करता है, हम जोलियों के साथ खेलता बच्चा जो भाषा बोलता है और कई देशी अथवा विदेशी भाषाओं का विद्वान बन जाने के बावजूद जिस अनायास अर्जित भाषा को मनुष्य आजीवन भुला नहीं पाता वही मातृभाषा है। जनगणना के नये आंकड़ों के अनुसार हिंदी भाषा इस देश के 45 प्रतिशत निवासियों की मातृभाषा है।

National Hindi Day Quotes

Hindi Diwas Quotes in Hindi

राष्ट्रभाषा : उत्तर में हिमालय और दक्षिण में सागर से घिरे इस क्षेत्रफल में जो लोग रहते हैं, वे सब भारतीय हैं। फिर चाहे वे किसी भी धर्म, जाति या भाषा के क्यों न हों। एक राष्ट्र की भौगोलिक सीमाओं में बहुसंख्यक लोगों द्वारा बोली और समझी जानेवाली भाषा को ही व्यवहार के स्तर पर "राष्ट्रभाषा" कहा जाता है। इसलिए इस देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है। संविधान की आठवीं अनुसूची में इसे शामिल किया गया है।

World Hindi Day Quotes

हिन्दी भाषा पर महान व्यक्तियों विचार

राजभाषा : जिस भाषा ने सरकार अपने प्रशासन का कामकाज चलाती है उसे राजभाषा कहा जाता है। सभी सरकारी कर्मचारी, चाहे उनकी मातृभाषा कोई भी हो, अपना सरकारी काम राजभाषा में करने को बाध्य होते हैं। यह भाषा सरकारी कामकाज में प्रयुक्त होकर जनता तथा शासन के बीच सम्पर्क पैदा करती है। भारत के अधिकांश राज्यों ने अपने अपने प्रदेश की भाषाओं को राजभाषाएँ घोषित किया है व स्वतंत्रता के बाद अखिल भारतीय स्तर पर हिन्दी को राजभाषा का स्थान प्राप्त हुआ है।

जरूर पढ़े; World Hindi Day : 10 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?

International Hindi Day Quotes

Hindi Diwas Ka Itihas : Hindi Day Quotes

जनभाषा : जनता द्वारा बोली और समझी जानेवाली सहज, सीधी और सरल भाषा ही जनभाषा कहलाती है यह भाषा का नैसर्गिक रूप हैं। जिससे हर व्यक्ति अनायास ही अपने इर्द गिर्द के माहौल से परिचित हो जाता है। इस दृष्टि से आम बोल चाल की हिन्दी को जनभाषा कहा जा सकता है।

Hindi language quotes

World Hindi Day Quotes in Hindi

सम्पर्क भाषा : विभिन्न भाषा-भाषी वर्गों के बीच संप्रेषण के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया जाता है वह संपर्क भाषा कही जाती है। हमारे देश की अनेकता में एकता वाली विशेषता को बनाये रखने के लिए हिन्दी को राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क भा, आ माना गया है, क्योंकि हिन्दी के द्वारा ही सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है।

Best Quotes on Hindi Day

National Hindi Day Quotes

हिंदी देश की एकता की कड़ी है। हिंदी जोड़ने का माध्यम है, तोड़ने का नहीं। महात्मा गांधी जी ने कहा था, कि मैं हिंदी के जरिए प्रांतीय भाषाओं को दबाना नहीं चाहता किन्तु उनके साथ हिन्दी को भी मिला देना चाहता हूँ, जिससे एक प्रान्त दूसरे के साथ अपना सजीव संबंध जोड़ सके। इसके साथ महात्मा गांधीजी ने यह भी कहा कि किसी भी देश की स्वाधीनता स्थिर रखने के लिए उस देश की स्वभाषा का होना परमावश्यक है। राष्ट्रभाषा के बिना कोई भी राष्ट्र गूँगा है। यदि भारत को एक राष्ट्र बनना है, तो चाहे कोई माने या न माने राष्ट्रभाषा तो हिंदी ही बन सकती है। लाखों को अंग्रेज़ी का ज्ञान कराना उन्हें गुलाम बनाना है। मेकाले ने भारत में जिस शिक्षा की नींव रखी उसने सब सबको गुलाम बना दिया है।

ये भी पढ़ें; विश्वभाषा की ओर हिंदी के बढ़ते कदम : वैश्वीकरण की दिशा में हिंदी

Vishwa Hindi Divas quotes

International Hindi Day Quotes

पं. जवाहरलाल नेहरूजी ने कहा कि कोई भी राष्ट्र विदेशी भाषा के आधार पर महान नहीं बन सकता क्योंकि विदेशी भाषा जनता की भाषा नहीं हो सकती। मेरा दृढ़ मत है कि अंग्रेज़ी के प्रति लोगों का मनोवैज्ञानिक लगाव अब खत्म होना चाहिए।

Hindi Diwas PPT Presentation

National Hindi Diwas Quotes

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने कहा कि हिंदी की होड़ किसी प्रान्तीय भाषा से नहीं केवल अंग्रेजी के साथ है। राष्ट्रभाषा का प्रचार करना मैं राष्ट्रीयता का ही एक अंग मानता हूँ। कोई भी देश अपनी राष्ट्रीय भावना को विदेशी भाषा द्वारा न तो उन्नत कर सकता है। इसी तरह कई नेताओं व विद्वानों ने भारतवासियों को (राष्ट्रभाषा हिन्दी पर प्रकाश डालते हुए) उसका महत्व समझाया है।

Hindi literature quotes

Vishwa Hindi Diwas Quotes

संविधान में हिंदी को राजभाषा स्वीकार किए जाने के बाद, केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकारों, हिंदी प्रचारक संस्थाओं तथा हिंदी सेवकों/सवियों द्वारा हिंदी के विकास तथा प्रचार-प्रसार के लिए अनेक महत्वपूर्ण तथा प्रभावी कदम उठाए हैं।

Hindi Diwas Slogans

Hindi Diwas Slogans

हिंदी को कार्यान्वित करने के लिए भारत को तीन क्षेत्रों में बाँटा गया है। "क" क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, दिल्ली संघ राज्य और अंडमान निकोबार द्वीप समूह आते हैं। "ख" क्षेत्र में गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब औ चंडीगढ़ संघ राज्य आते हैं। "ग" क्षेत्र में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, गोवा, जमऊ व कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, लक्षद्वीप मिनिकाय, पांडिचेरी संघ राज्य क्षेत्र आते हैं।

Hindi Day famous quotes

Hindi Diwas Par Mahan Logon Ke Suvichar

दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के प्रचारक दिलचस्पी से राष्ट्रभाषा की सेवा करते आ रहे हैं। हर साल सभा के परीक्षार्थियों की संख्या और प्रचारकों में वृद्धि होती जा रही है। तमिलनाडु के बड़े-बड़े शहरों और गाँवों में प्रचारक, प्रचार करते हैं। तमिलनाडु के केंद्रीय कार्यालयों के कर्मचारी भी अपनी इच्छा से सरकारी परीक्षाओं में हिन्दी लिख रहे हैं। इसमें भी लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। मद्रास, तिरुचिरापल्ली, कोयम्बत्तूर और मदुरै में केंद्रीय सरकार की हिंदी शिक्षण योजना कार्यालय की स्थापना की गई है। इसमें कई कर्मचारी विभिन्न कार्यालयों से आकर हिंदी सीखते हैं। इसके अलावा भारत सरकार के ग्रह मंत्रालय द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से भी हिंदी सीख रहे हैं। इतना ही नहीं सिनेमा उद्योग से जुड़े सब प्रकार के लोग हिंदी भाषा सीखने में रुचि लेते है और बड़ी सहजता से हिंदी सीख लेते हैं। बड़े बड़े व्यापारी भी अपने अपने कार्यालयों में हिन्दी को प्रयोग में लाते हैं।

Hindi Diwas special slogans

Hindi Diwas Wishes with Images

हर दक्षिण भारतीय को महान आत्मा सुब्रह्मण्य भारती पर गौरव है कि वे हिंदी के महान विभूतियों व विद्वानों के बीच हिंदी साहित्य की वजह से ही जाने जाते हैं। भारती तो हिंदी की बुलंद आवाज हैं।
भारती जी ने ही दक्षिण में हिंदी का बीज बोया जो धीरे धीरे एक दरख्त बना। सन् 1906 में हिंदी का श्रीगणेश दक्षिण भारत में सुब्रह्मण्य भारती ने ही "इंडिया" पत्रिका के माध्यम से "हिंदी पाठ" प्रकाशित किया था। उन्होंने लिखा था "हम तमिलियों के लिए हिंदी में प्रशिक्षित होना बहुत महत्वपूर्ण है। हम स्पष्ट करेंगे कि हिंदी सीखना क्यों आवश्यक है जब कि हमारे लिए तमिल सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

Hindi Diwas importance

Hindi Day Quotes with images 

दक्षिण भारत की जनता जानने लग गई है कि हिंदी देश के सबसे बड़े हिस्से में बोली जाती है। हमें इस भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार करना ही चाहिए। हिन्दी दुनिया की तीसरी बड़ी भा, आ है। हिंदी जानने वाला आदमी संपूर्ण भारत वर्ष में यात्रा कर सकता है। हिंदी में काम करना आसान है। हिंदी के सम्मान से भारत का सम्मान होगा। हिंदी के विरोध का कोई भी आंदोलन राष्ट्र की प्रगति में बाधक है। मातृभाषा हमारी माँ है. और राजभाषा बड़ी माँ है। हमें इसका आदर करना चाहिए।

विश्व हिंदी दिवस पीपीटी

Hindi Diwas PPT Presentation

स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने ठीक कहा था, कि अंग्रेज़ी वाले बहुत थोड़े हैं और अंग्रेज़ी को प्रश्रय देना न व्यावहारिक है नहीं देश के लिए हितकर है। देश को भाषायी दृष्टि से जोड़ने की हिंदी ही एक मजबूत कड़ी है। हिंदी को किसी पर थोपने की बात निराधार है सभी भारतीय भाषाएँ उन्नति व प्रगति करें और कड़ी के रूप में हिंदी देश की एकता को मजबूत बनाएं।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पीपीटी

ये भी पढ़ें; हिंदी दिवस : राष्ट्रीय हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस | Hindi Diwas

keyword; Hindi Diwas Quotes, Hindi Language Quotes, Famous Thoughts about language of Hindi, famous sayings about hindi language, hindi diwas famous quotes, world hindi day anmol vachan, Dr. Mulla Adam Ali, Hindi Language and Literature Blog, Hindi Language PPT Presentation, Power point presentation hindi day, hindi diwas ppt, Hindi Divas celebrations, Happy Hindi Day..

FAQ;

1. राष्ट्रीय हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

Ans. राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रति वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है।

2. विश्व हिंदी दिवस कब है?

Ans. विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को है।

3. हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ans. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार करना हिन्दी दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

4. हिंदी शब्द किस भाषा का है?

Ana. हिंदी शब्द फारसी भाषा का है।

5. हिंदी किस लिपि में लिखी जाती है?

Ans. हिंदी देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top