आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, कर्नाटक, तेलंगाना और बिहार का राजकीय पक्षी : नीलकंठ

Dr. Mulla Adam Ali
0

Poem on State bird of Andhra Pradesh, Poem on State bird of Karnataka, Poem on State bird of Odisha, Poem on State bird of Telangana, Poem on State bird of Bihar, Poem on Indian roller Bird, Dr. Parshuram Shukla Poetry..

Poem on Indian roller in Hindi: The state Bird of Odisha, Karnataka, Telangana, Bihar and Andhra Pradesh

Poem on Indian roller in Hindi

नीलकंठ पक्षी पर कविता : आंध्र प्रदेश का राजकीय पक्षी नीलकंठ, उड़ीसा का राजकीय पक्षी, कर्नाटक का राजकीय पक्षी, तेलंगाना का राजकीय पक्षी और बिहार का राजकीय पक्षी नीलकंठ पर कविता, प्रतिनिधि बाल कविताएं से संग्रहित हिन्दी कविता नीलकंठ पक्षी पर बच्चों के लिए हिन्दी में बाल कविता।

Neelkanth Pakshi Par Kavita in Hindi

नीलकंठ पक्षी पर कविता / डॉ. परशुराम शुक्ल

भारत सहित कई देशों में,

नीलकंठ मिल जाता ।

कंठ नहीं नीला है फिर भी,

नीलकंठ कहलाता ।

नीले, पीले, हरे, कत्थई,

रंग चटक चमकीले ।

खुले वनों में विचरण करता,

सूखे हों या गीले ।।

दिनभर भोजन करता रहता,

कीट-पतंगे खाता ।

मेढक, चूहे, साँप छिपकली,

सबको मार गिराता ।।

आते ही मौसम वसन्त का,

जम कर शोर मचाता।

और रिझाने मादाओं को,

कलाबाजियाँ खाता ।।

मादा सेती अण्डे बच्चे,

नर भोजन पहुँचाता।

डेढ़ माह में इसका बच्चा,

नीड़ छोड़ उड़ जाता ।।


- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

जरूर पढ़े;

• आंध्र प्रदेश, पंजाब और हरियाणा का राजकीय पशु कृष्णमृग पर कविता

विजयदशमी पर विशेष : अब दशहरे पर नहीं दिखेगा नीलकंठ

poem on birds in Hindi, hindi pakshiyo par kavitayen, hindi poetry, hindi kavita kosh, hindi poems, national symbols, state symbols, andhra pradesh rajkiy pakshi Neelkanth, odish state bird Neelkanth, state bird of Telangana Neelkanth, state bird of karnataka Neelkanth, state bird of bihar Neelkanth, Dr. Mulla Adam Ali, Hindi Language and Literature Blog, Hindi Bal Kavitayen, Pratinidhi Bal Kavitayein...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top