उत्तरप्रदेश का राजकीय वृक्ष : अशोक पेड़ पर कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष सरका इंडिका या अशोक वृक्ष पर आधारित कविता। Saraca asoca या अशोक वृक्ष को काफी पवित्र और लाभकारी माना जाता है, हिंदू धर्म में इस वृक्ष को मनोरथों को पूर्ण करने वाला माना गया है।

Poem on The state tree of Uttar Pradesh : Ashoka Tree

Ashok Ke Pedh Par Kavita

अशोक वृक्ष पर कविता : कविता कोश में आज आपके लिए लेकर आए हैं बाल साहित्यकार डॉ. परशुराम शुक्ल की कविता जो उत्तरप्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक के पेड़ पर लिखी गई खूबसूरत बाल कविता। प्रतिनिधि बाल कविताएं से संग्रहित हिन्दी कविता अशोक वृक्ष पर बच्चों के लिए विशेष कविता। पेड़ों पर आधारित कविताएं।

Ashok Ke Pedh Par Kavita

उत्तरप्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक / परशुराम शुक्ल


भारत का यह मूल वृक्ष है,

मैदानों से नाता ।

बर्मा और मलाया में भी,

कहीं-कहीं मिल जाता ।।

उगता अपने आप कहीं यह,

कहीं उगाया जाता ।

मध्यम ऊँचाई का पौधा,

सुन्दरतम कहलाता ।।

सीधा तना गोल अति सुन्दर,

धूसर रंग निराला।

वन उपवन की शोभा है यह,

पौधा फूलों वाला ।।

लम्बे और नुकीले पत्ते,

पावन माने जाते ।

शादी, उत्सव में इनसे हम,

वन्दनवार बनाते ।।

अंग बहुत उपयोगी इसके,

ऐसी दवा बनाते ।

रोग सभी महिलाओं वाले,

जड़ से दूर भगाते ।।


- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

जरूर पढ़े; असम का राजकीय पक्षी देवहंस पर कविता

Poem on ashoka tree, poem on Saraca asoca tree, uttar pradesh state tree ashoka, dr. parshuram shukla poetry in hindi, hindi bal kavita, pratinidhi bal kavitayen, hindi poem, Dr. Mulla Adam Ali, Hindi Language and Literature Blog, Poem on tree in Hindi, Hindi poetry collection, kavita kosh Hindi..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top