विश्व पर्यावरण दिवस कब है और जानिए पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

Dr. Mulla Adam Ali
0

परि+आवरण दो संयुक्त शब्दों से पर्यावरण शब्द बना है। परि+आवरण में परि शब्द का अर्थ है 'चारों ओर' तथा आवरण शब्द का अर्थ है 'परिवेश'। भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे, मानव और समस्त जीव जंतु आदि सभी की गतिविधियों का समावेश पर्यावरण होता है। प्रकृति को बचाए रखना और पर्यावरण की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण के बिना इस धरती पर रहना असंभव है। इसी उद्देश्य से UNO (United Nations) ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा की, संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। आज हम आपके लिए विश्व पर्यावरण दिवस से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारियां लेकर आए हैं कि विश्व पर्यावरण दिवस (Vishwa Paryavaran Diwas) क्या है, क्यों मनाया जाता है, विश्व पर्यावरण दिवस 2024 थीम क्या है आदि इस ब्लॉग पर बताया गया है।

World Environmental Day

World Environmental Day History and significance

नाम : विश्व पर्यावरण दिवस WED)

अन्य नाम : World Environment Day (WED) Eco Day

प्रकार : अन्तर्राष्ट्रीय

उद्देश्य : पर्यावरण की सुरक्षा क्यों जरुरी है, इसके बारे में विश्व में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से।

अनुष्ठान : पर्यावरण की सुरक्षा

तिथि : 5 जून

प्रथम बार : 5 जून 1973

THIS BLOG INCLUDES:

• भारतीय पर्यावरण दिवस
• विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?
• क्यों ज़रूरी है पर्यावरण दिवस मनाना
• विश्व पर्यावरण दिवस थीम्स
• विश्व पर्यावरण दिवस के लाभ
• पर्यावरण रक्षा : पर्यावरण दिवस पर कविता
• विश्व पर्यावरण दिवस पर ले शपथ
• विश्व पर्यावरण दिवस पर स्लोगन
• विश्व पर्यावरण दिवस पर शायरी
• विश्व पर्यावरण दिवस पर कोट्स
• FAQ

विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

5 जून 1973 को पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, पहला पर्यावरण सम्मेलन 1972 को स्टॉकहोम स्वीडन की राजधानी में यह आयोजित किया गया था, भारत की ओर से तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने इस सम्मेलन में भाग लिया था। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme - UNEP) की नींव इसी सम्मेलन से पड़ी थी। यूएनईपी के चकते प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का संकल्प लिया गया था। अबतक 51 वर्ष हुए है 5 जून 1972 से 2024 तक इस दिवस मनाने में। 19, नवंबर 1986 को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा लागू किया गया। पर्यावरण दिवस के लिए प्रति वर्ष एक स्लोगन दिया जाता है, 1974 में विश्व पर्यावरण दिवस का नारा था "केवल एक पृथ्वी" (Only one Earth). पर्यावरण प्रदूषण होने से बचाना, तापमान में वृद्धि, ग्लोबल वार्मिंग, वनों की कटाई आदि को रोकना विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य है, इस उद्देश्य को साकार रूप देने के लिए बड़े बड़े एनजीओ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते है और विश्व के प्रत्येक नागरिक पर्यावरण बचाए रखने में जिम्मेदारी ले, जागरूक रहे और दूसरों को भी जागरूक करें 

जरूर पढ़े; Spreading Awareness: World Environment Day Pledge 2024 in Hindi, Telugu and English

क्यों ज़रूरी है पर्यावरण दिवस मनाना :

प्रकृति भगवान द्वारा दिया गया एक वरदान है, हमारे सारे जरुरते प्रकृति से ही पूरे होते है जैसे स्वच्छ हवा, साफ जल, खाना, रहने के लिए जमीन और इतना ही नहीं मानव प्रकृति में समय बिताने से मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। आधुनिक के इस युग में बढ़ती शहरीकरण और तेजी गति से जनसंख्या वृद्धि आदि अनेक कारणों से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है जिसे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, तापमान में वृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग), ग्रीन हाउस एफेक्ट, ब्लॉक होल (ओजोन में) यह सब बढ़ती जा रही है इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए और आनेवाली पीढ़ी को स्वच्छ और सुरक्षित धरती और पर्यावरण सौंप ने के लिए यह दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है।

विश्व पर्यावरण दिवस थीम्स :

1973 से अबतक प्रत्येक वर्ष पर्यावरण दिवस पर एक थीम तय की जाती रही है, इस वर्ष 5 जून 2024 के लिए पर्यावरण दिवस की थीम है “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखा प्रतिरोधक क्षमता,” (land restoration, desertification and drought resilience) और उसका नारा है "हमारी भूमि, हमारा भविष्य। हम" ("Our Land, Our Future. We are #GenerationRestoration") पर्यावरण दिवस का समारोह इस साल 2024 सऊदी अरब में होगा। 2023  का थीम "प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर केंद्रित" #BeatPlasticPollution

जरूर पढ़े; जल संरक्षण पर निबंध : Jal sanrakshan Par Nibandh | Save Water Essay in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस के लाभ :

  • लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना
  • पर्यावरण को बचाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रम करना चाहिए।
  • विश्वभर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, तो लोग पर्यावरण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए, प्रदूषण को रोकने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।
  • पर्यावरण दिवस पर अभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इससे आनेवाली पीढ़ी जागरूक बनेंगी।
  • पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना है, इस दिन कई सारे एनजीओ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए योजनाएं बनाएंगे।
  • ग्लोबल वार्मिग, ओजोन का नष्ट होना, ग्रीन हाउस एफेक्ट, आदि गंभीर मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

पर्यावरण रक्षा : पर्यावरण दिवस पर कविता : poem on environmental day

विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दी कविता पर्यावरण रक्षा, Hindi Kavita Kosh, Hindi Poetry on Paryavaran Diwas, Hindi Poem. पर्यावरण रक्षा

हिमगीरी पर्वत पिघल ना जाये....

इससे पहले हमें संभलना है....

पेड़ों को ऐसे तोडेंगे ना जल्दी में....

वनों को ऐसे नष्ट नहीं करेंगे....

हमें वन की रक्षा करना हैं....

तभी वन हमारी रक्षा करेंगे....

हरित क्राँति का समय आया है....

हम सबको सब संग चलना है....

बंजर ज़मी पर पेड लगायें....

फिर से नयें बाग खिलायें....

नये सरोवर, तालाब बनाकर....

धरती फिर से, उपजाऊ बनाये....

हरियाली ही हरियाली दिखने तक....

अपना अभियान चलायें....

विश्व पर्यावरण दिवस मनाकर....

हम अपना कर्तव्य निभाएँ....

- सोमेश्वर रवरात

विश्व पर्यावरण दिवस पर ले शपथ :

विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दी में शपथ, तेलुगु में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रतिज्ञा, pledge on environment day in english..

pledge on environment day

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 स्लोगन :

पर्यावरण दिवस पर हिन्दी में स्लोगन, प्रकृति के महत्व को बया करती है ये खूनसूरत स्लोगन, Hindi Slogans om environment day in hindi, nature slogans, prakruti par hindi naare, हिंदी नारे पर्यावरण दिवस पर।

प्रकृति के महत्व को बया करती है ये खूनसूरत स्लोगन

Environmental Day Slogan

environmental day slogans

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 शायरी :

विश्व पर्यावरण दिवस पर शायरी हिन्दी में पढ़िए, Hindi Shayari on environmental day, environment day shayari in Hindi

environment day shayari in Hindi

Environmental Day Shayari

Shayari on environmental day

विश्व पर्यावरण दिवस 2024 कोट्स :

विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दी कोट्स, Hindi Environmental day quotes, Anmol Vichar environment day, Hindi quotes, hindi environmental day drawing, Best Quotes...

विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दी कोट्स

Environmental Day Quotes

quotes on environmental day

विश्व पर्यावरण दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

FAQ;

Q. विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है?

Ans. “हरित भविष्य की यात्रा” 2024 के लिए पर्यावरण दिवस की थीम।

Q. पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans. लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया जाता है।

Q. विश्व पर्यावरण दिवस का दूसरा नाम क्या है?

Ans. संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यावरण दिवस विश्व पर्यावरण दिवस का दूसरा नाम है।

Q. विश्व पर्यावरण दिवस कब है?

Ans. 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है।

Q. पहला पर्यावरण सम्मेलन कब मनाया गया?

Ans. 5 जून 1972 को पहला पर्यावरण सम्मेलन मनाया गया।

सम्बंधित आर्टिकल्स;

पेड़ों की रक्षा के दिया था बलिदान विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष बाल कहानी : अमृता देवी ने बचाएं वृक्ष

पेड़ों का महत्व पर अंतरराष्ट्रीय मेरा वृक्ष दिवस विशेष बाल कहानी : पेड़ बच गया

Paryavaran Diwas Par Kavita 2024 : पर्यावरण दिवस कविता बूढ़े बाबा के पेड़

जंगल हमें बचाना है : Hindi Moral Story for Kids

 World Environment Day 2024 Special Poetry : धरती मां का श्रृंगार

आशा है कि आपको WED से जुड़ी जानकारी मिली होगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स साहित्य, समाज और पर्यावरण से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए Dr. Mulla Adam Ali ब्लॉग्स के साथ जुड़े रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top