Childrens Poem on rain : वर्षा ऋतू पर अनमोल बाल कविता

Dr. Mulla Adam Ali
0

Poem on Rainy Season in Hindi Children's Poem by Dr. Parshuram Shukla Poetry Hindi Pratinidhi Bal Kavitayein for Kids.

Barish Aayi Hindi Bal Kavita

Barish Aayi Hindi Bal Kavita

हिन्दी बाल कविता वर्षा आई : वर्षा ऋतु सबकी प्रिय ऋतु होती है, धरती पर स्थित सभी प्राणी जल पर निर्भर है, पेय जल हमें वर्षा से ही मिलता है और किसान लोग भी वर्षा ऋतु के आगमन में रहते है खेती काम करने के लिए। आज सबकी प्रिय ऋतु वर्षा पर एक बाल कविता डॉ. परशुराम शुक्ल द्वारा लिखी गई। हिन्दी प्रतिनिधि बाल कविताएं छोटे बच्चों के लिए रोचक और मजेदार बाल कविताएं।

Varsha Aayi Bal Kavita

वर्षा आई

घिरी घटाएँ काली-काली,

हवा चल रही है मतवाली।

बड़े जोर से बादल गरजे,

आसमान में बिजली चमके ।

दिन में छाया घोर अंधेरा,

चिड़िया ढूँढे रैन बसेरा ।

पानी की बौछार निराली,

गाँव-गाँव फैली हरियाली।

कोयल की बाजी शहनाई,

कली-कली फिर से मुस्काई ।

सब ऋतुओं की रानी बन कर,

वर्षा आई वर्षा आई ।।


- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

जरूर पढ़े; Garmi Aayi Bal Kavita In Hindi : Summer Poems

Hindi Bal Kavita Varsha Aayi, Poem on Rain in Hindi, Bal Pratinidhi Kavitayen, Kids Poems on Rainy Season, Hindi Rain Poems, Dr. Mulla Adam Ali, Hindi Language and Literature Blog, Baarish Par Kavita, Baarish Poetry in Hindi..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top