बच्चों के लिए रोचक कहानियाँ : आईए मेंढ़कों के बारे में जाने

Dr. Mulla Adam Ali
0

बच्चों के लिए हिन्दी रोचक बाल कहानी आईए मेंढ़कों के बारे में जाने, बद्री प्रसाद वर्मा अनजान की बाल कहानियां, हिन्दी बाल कहानी संग्रह, शिक्षाप्रद हिन्दी बाल कहानियां।

Bal Kahani in Hindi

childrens stories in hindi

आईए मेंढ़कों के बारे में जाने कहानी : बच्चों के लिए रोचक शिक्षाप्रद बाल कहानी, मेंढक के विषय पर हिन्दी में कहानी आईए मेंढ़कों के बारे में जाने, बद्री प्रसाद वर्मा अनजान की लिखी हिन्दी बाल कहानी। childrens stories hindi, children's story Let's learn about frogs in Hindi, Bal Kahani Aaiye Mendak ke baare mein jaane, Kids Stories in Hindi.

Children's Story in Hindi

आईए मेंढ़कों के बारे में जाने

सुंदरवन में एक बहुत बड़ा तालाब था। उसमें बहुत सारे मेढ़क रहते थे। उन्हीं मेंढकों में एक जानी नाम का मेढ़क भी रहता था। जो अभी अभी अमेरिका से डाक्टरी की पढ़ाई कर के आया था। उसका सपना था डाक्टर बनकर सभी तरह के जलचरों का इलाज करुं। उसके मम्मी पापा अपने बेटे जानी को डाक्टर बनने पर बहुत खुश थे।

 अक्सर तालाब में हर साल बहुत सारे जलचर बीमारी से मर जाते थे। जानी के आ जाने से तालाब के सारे जलचर जैसे घोघा केकड़ा कछुए मछलियां बहुत खुश थे। 

एक रोज जानी से तालाब के कुछ मेंढकों ने पूछा आज हम दुनिया के तमाम मेंढकों के बारे में आप से जानना चाहेंगे। अपने मित्रों की बात सुनकर जानी बोला आज मैं सबको दुनिया भर में पाए जाने वाले मेंढकों के बारे में बताने जा रहा हूं। 

अक्सर हम मेढ़क बरसात के दिनों में जमीन के अंदर से निकलकर बाहर आ जाते हैं और सबको दिखाई देने लगते हैं ऐसा ही दूसरे देशों के मेढ़क करते हैं। 

 दुनियाभर में अनेक तरह के मेढ़क पाए जाते हैं आज मैं सबको उन मेंढकों के बारे में बताने जा रहा हूं।

विदेशों में हमें फ्रॉग नाम से बुलाया जाता है। अमेजन मिल्क फ्रॉग ब्राजील गुयाना इक्वाडोर और पेरु के जंगलों और तालाबों में पाए जाते हैं। इन मेंढकों का रंग सफेद होता है। और उसके उपर नीले रंग के धब्बे होते हैं। यह मेढ़क ज्यादातर पेड़ों पर रहते हैं इनके पैर चिपचिपा होते है। यह मेंढ़क आठ साल से बारह साल तक जीवित रहते हैं। 

अमेरिका में रेड रेड आइड ट्री फ्रॉग भी पाए जाते हैं ।इनका रंग हरा नीला और नारंगी होता है। यह मेढ़क भी पेड़ों पर रहते हैं। और हमारी तरह कीट पतंगे खा कर जिन्दा रहते हैं। यह दस साल तक जिन्दा रहते हैं।

 एक मेढ़क मासी जो वियतनाम में पाए जाते हैं यह तालाबों नदियों और पत्थर के चट्टानों पर रहते हैं। यह भूरे रंग के होते हैं। इनकी लम्बाई 7 से 8 सेंटीमीटर तक होती है। बरसात के दिनों में अंडे देते हैं।और कीट पतंग खा कर जिन्दा रहते हैं।

एक और मेढ़क टोमैटो फ्रॉग दक्षिण अफ्रीका में पाए जाते हैं। इनकी त्वचा चमकीली होती है। यह बहुत कम संख्या में पाए जाते हैं। 

एक मेढ़क जिसका नाम ब्लू पॉइजन डार्ट फाग। यह मेंढ़क तीन से चार इंच लम्बा होता है। इनके शरीर पर काले रंग के धब्बे होते हैं। यह ज्यादातर सूरीनाम और ब्राजील में पाया जाता है। यह मेढ़क बहुत जहरीला होता है इसलिए इसे कोई पकड़ता नहीं है। इसके काटने से जान भी जा सकती है। 

 स्प्रिंग पीयर फ्रॉग यह मेढ़क अमेरिका कनाडा वियतनाम में पाया जाता है। यह पी पी पी की आवाज करता रहता है। यह कई रंगों में पाया जाता है। यह पंद्रह से बीस साल तक जीवित रहता है। यह भी कीट पतंगों को चाव से खा कर जिन्दा रहता है।

 इतने सारे मेंढकों के बारे में जानकारी पाकर सारे तालाब के मेढ़क बहुत खुश हुए और जानकारी देने के लिए मेढ़क जानी को ढेर सारी बधाई देने लगे। 

- बद्री प्रसाद वर्मा अनजान 

गल्ला मंडी गोलाबाजार, गोरखपुर उ. प्र

ये भी पढ़ें; Bal Kavita : मेंढक गाए गीत | बाल कविताएं हिंदी में

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top