Bal Kavita Kosh In Hindi: जंगल के रंग

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Children's Poem Colours of Forest, Jungle Ke Rang Hindi Bal Kavita, Hindi Kids Poems, Dr. Parshuram Shukla Poetry, Pratinidhi Bal Kavitayein in Hindi, Bal Kavita Kosh, Hindi Bal Kavita Sangrah.

Jungle Ke Rang Bal Kavita

poem jungle ke rang

Children's Poem Jungle Ke Rang

जंगल के रंग


जंगल के सब रंग निराले ।

पीले, लाल, बसन्ती, काले।

हरियाली वृक्षों पर छाई ।

हवा चले सुन्दर सुखदाई ।।

वन में रहता बन्दर कालू।

छीन झपट कर खाता आलू ।

और नाचते भालू मामा।

पहले कुर्ता और पजामा ।।

भारी भरकम बाबा हाथी।

सब जीवों का सच्चा साथी ।

टुनटुन चुहिया चीं चीं करती ।।

उस पर बिल्ली मौसी मरती ।।

सिंह सभी जीवों का राजा।

देखो बजा रहा है बाजा।

जंगल के प्राणी सब कहते।

जीव सभी मस्ती में रहते ।।


- डॉ. परशुराम शुक्ल

बाल साहित्यकार,

भोपाल (मध्यप्रदेश)

ये भी पढ़ें; बाल कविता कोश: रक्षाबन्धन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top