स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कविता : सबसे न्यारा देश हमारा

Dr. Mulla Adam Ali
0

Sabae Nyara Desh Hamara Hindi Poem by Dr. Faheem Ahmad, Patriotic Poem on India Independence Day in Hindi, Deshbhakti Kavita in Hindi, Swatantra Diwas Par Kavita.

Poem on Independence Day

Poem on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर विशेष हिंदी कविता सबसे न्यारा देश हमारा

भारत का स्वतंत्रता दिवस पर कविता : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति कविता सबसे न्यारा देश हमारा, हिन्दी कविता देशभक्ति पर आधारित कविता, हिन्दी कविता कोश, हिंदी कविताएं, कविता संग्रह, फहीम अहमद की कविता।

सबसे न्यारा देश हमारा

खून - पसीने से सींचा है,

पुरखों ने जिस माटी को।

हमे सलामत रखना होगा,

अपनी इस परिपाटी को।


ऐसे जतन करें कि यूँ ही

बहती रहे प्रेम की धारा।

सबसे न्यारा देश हमारा।


जहाँ आरती में घुल जाती

हों अजान व अरदासें।

मिलीजुली इस खुशबू से ही,

महक रहीं अपनी साँसें।


अपनी इसी जादुई खुशबू

से महकाएँ हम जग सारा।

सबसे न्यारा देश हमारा।


पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण

गाथाएँ गौरव शाली।

देश हमारा एक बगीचा,

हम सब हैं इसके माली।


सब मिल सींचें, रहे सुरक्षित

प्रेम, एकता, भाईचारा ।

सबसे न्यारा देश हमारा।


- फहीम अहमद

असिस्टेंट प्रोफेसर, हिंदी विभाग, महात्मा गांधी मेमोरियल पी.जी. कालेज, संभल-244302 (उ.प्र.) मो.: 8896340824

ये भी पढ़ें; देशभक्ति के विषय पर बेहतरीन कविता : ओ भारत संतान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top