Independence Day Poems in Hindi : घर घर फहराओं आज तिरंगा और लेकर चलो तिरंगा

Dr. Mulla Adam Ali
0

स्वतंत्रता दिवस पर कविता लेकर चलो तिरंगा और घर घर फहराओं आज तिरंगा, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी देशभक्ति गीत, हर घर तिरंगा हिंदी कविता। हिन्दी देशभक्ति कविताएं, आजादी के दिन 15 अगस्त को 'स्वतंत्रता दिवस' पर पढ़ें ये कविताएं, स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल, कॉलेज बच्चों के लिए कविताएं। Poem on Indian Flag.

Swatantrata Diwas Par Kavita

स्वतंत्रता दिवस पर कविता

स्वतंत्रता दिवस पर कविता : poem on Indian Independence Day in Hindi Kavita by Badri Prasad Verma Anjaan Poetry in Hindi, Patriotic Poems on Independence Day India, Swatantrata Diwas Par Hindi Kavita.

Hindi Patriotic Poems

लेकर चलो तिरंगा


हाथों में आज बच्चों 

लेकर चलो तिरंगा। 

घर घर में अपने 

फहराओं आज तिरंगा। 


भारत की है निशानी 

अपनी यह तिरंगा। 

धरती से गगन तक 

लहराओ आज तिरंगा। 


कश्मीर से कन्याकमारी तक 

बिछाओ आज तिरंगा। 

अपनी भारत मां को 

पहनाओ आज तिरंगा। 


निकालो आज गांव गांव शहर शहर में 

यात्रा आज तिरंगा। 

आजादी का यह दिन है 

गले से लगाओ आज तिरंगा।

Hindi Patriotic Poems

घर घर फहराओं आज तिरंगा 


स्वाधीनता का जश्न मनाओ 

घर घर फहराओं तिरंगा। 

आजादी का दिन है 

हर जगह लगाओ तिरंगा। 


देश की आजादी की कहानी 

सुना रही है तिरंगा। 

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई 

सवको गले लगा रही तिरंगा। 


गांव गांव और शहर शहर 

धूम मचा रही तिरंगा। 

सब पर अपनी खुशियां 

लूटा रही है तिरंगा। 


हर शहीद की याद 

दिला रही है तिरंगा। 

भारत की स्वाधीनता दिवस 

आज मना रही है तिरंगा। 


- बद्री प्रसाद वर्मा अनजान

गल्ला मंडी गोलाबाजार 273408

गोरखपुर उ. प्र.

ये भी पढ़ें; स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कविता : सबसे न्यारा देश हमारा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top