दिविक रमेश का व्यक्तित्व एवं कृतित्व : Divik Ramesh Biography in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Renowned senior poet, children's litterateur, translator and thinker Dr. Divik Ramesh Biography in Hindi, Divik Ramesh Ka Jivan Parichay, Divik Ramesh Ka Jivan aur Lekhan in Hindi, Divik Ramesh Biography and Literary Works in Hindi.

Biography of Divik Ramesh

Biography of Divik Ramesh

डॉ. दिविक रमेश : व्यक्तित्व एवं कृतित्व

दिविक रमेश

सुप्रतिष्ठित वरिष्ठ कवि, बाल-साहित्यकार, अनुवादक एवं चिन्तक दिविक रमेश जी का जीवन और लेखन।

दिविक रमेश का जन्म 6 फरवरी, 1946 (वास्तविक: 28 अगस्त, 1946) में दिल्ली के गांव किराड़ी में हुआ था। 1986 से उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे प्रमुख शहर नोएडा में स्थायी रूप से रह रहे हैं । इनका वास्तविक नाम रमेश चंद शर्मा है।

2011 में दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त। दिल्ली विश्वविद्यालय में ये 1970 से कार्यरत थे।

पूर्व अतिथि आचार्य, हांगुक यूनिवर्सिटी ऑफ फोरन स्टेडीज़, सोल, दक्षिण कोरिया (1994-1997)। आइसीसीआर, भारत सरकार की ओर से।

20वीं शताब्दी के आठवें दशक में अपने पहले ही कविता-संग्रह ‘रास्ते के बीच’ से चर्चित हो जाने वाले आज के सुप्रतिष्ठित हिन्दी-कवि बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। 38 वर्ष की आयु में ही ‘रास्ते के बीच’ और ‘खुली आंखों में आकाश’ जैसी अपनी मौलिक साहित्यिक कृतियों (कविता-संग्रहों) पर सोवियत लैंड नेहरू एवार्ड जैसा अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले ये पहले कवि हैं। 17-18 वर्षों तक दूरदर्शन के विविध कार्यक्रमों का संचालन किया। 1994 से 1997 में भारत सरकार की ओर से दक्षिण कोरिया में अतिथि आचार्य के रूप में भेजे गए जहां इन्होंने साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में कितने ही कीर्तिमान स्थापित किए। वहां के जन-जीवन और वहां की संस्कृति और साहित्य का गहरा परिचय लेने का प्रयत्न किया। परिणामस्वरूप ऐतिहासिक रूप में, कोरियाई भाषा में अनूदित-प्रकाशित हिन्दी कविता के पहले संग्रह के रूप में इनकी अपनी कविताओं का संग्रह ‘से दल अइ ग्योल हान’ अर्थात् चिड़िया का ब्याह है। इसी प्रकार साहित्य अकादमी के द्वारा प्रकाशित इनके द्वारा चयनित और हिन्दी में अनूदित कोरियाई प्राचीन और आधुनिक कविताओं का संग्रह ‘कोरियाई कविता-यात्रा’ भी ऐतिहासिक दृष्टि से हिन्दी ही नहीं किसी भी भारतीय भाषा में अपने ढंग का पहला संग्रह है। साथ ही इन्हीं के द्वारा तैयार किए गए कोरियाई बाल कविताओं और कोरियाई लोक कथाओं के संग्रह भी ऐतिहासिक दृष्टि से पहले हैं।

डॉ. दिविक रमेश का हिन्दी बाल साहित्य संसार

दिविक रमेश की अनेक कविताओं पर कलाकारों ने चित्र, कोलेज़ और ग्राफ्क्सि आदि बनाए हैं। उनकी प्रदर्शनियां भी हुई हैं। इनकी बाल-कविताओं को संगीतबद्ध किया गया है। जहां इनका काव्य-नाटक ‘खण्ड-खण्ड अग्नि’ बंगलौर विश्वविद्यालय की एम.ए. कक्षा, मुम्बई विश्वविद्यालय की बी.ए. कक्षा के पाठ्यक्रम में निर्धारित है , वहां इनकी बाल-रचनाएं पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र बोर्ड, कर्नाटक, केरल तथा दिल्ली सहित विभिन्न स्कूलों की विभिन्न कक्षाओं में पढ़ाई जा रही हैं। इनकी कविताओं/ साहित्य पर पी-एच.डी के उपाधि के लिए शोध भी हो चुके हैं।

इनकी कविताओं को देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित संग्रहों में स्थान मिला है। इनमें से कुछ अत्यंत उल्लेखनीय इस प्रकार हैं: 1. इंडिया पोयट्री टुडे (आई.सी.सी.आर.), 1985, 2. न्यू लैटर (यू.एस.ए.) स्प्रिंग/समर, 1982, 3. लोटस (एफ्रो-एशियन राइटिंग्ज, ट्युनिस 'Tunis') वाल्यूमः56, 1985, 4. इंडियन लिटरेचर (Special number of Indian Poetry Today), साहित्य अकादेमी, जनवरी/अप्रैल, 1980, 5. Natural Modernism (peace through poetry world congress of poets), 1997, कोरिया, 6. हिन्दी के श्रेष्ठ बाल-गीत (संपादकः श्री जयप्रकाश भारती), 1987, 7. आठवें दशक की प्रतिनिधि श्रेष्ठ कविताएं (संपादकः हरिवंशराय बच्चन)। 8. भारतीय कविता संचयन (सम्पादक: विश्वनाथ प्रसाद तिवारी), साहित्य अकादमी, नई दिल्ली(2012)।

दिविक रमेश अनेक देशों जैसे जापान, कोरिया, बैंकाक, हांगकांग, सिंगापोर, इंग्लैंड, अमेरिका, रूस, जर्मनी, पोर्ट ऑफ स्पेन, नेपाल, श्रीलंका, मॉरीशस, आबू धाबी आदि की साहित्यिक-सांस्कृतिक-शैक्षणिक यात्राएं कर चुके हैं।

प्रकाशित कृतियां: ( कुल: 80 से अधिक) 

कविता-संग्रह (कुल 14): ‘रास्ते के बीच’, 1977 और 2003, ‘खुली आंखों में आकाश’, 1983, 1987, 1989,(2017, यश पब्लिकेशंस, दिल्ली), ‘हल्दी-चावल और अन्य कविताएं’, 1992 ‘छोटा-सा हस्तक्षेप’,2000 ‘फूल तब भी खिला होता’(खुली आँखों में आकाश और हल्दी चावल और अन्य कविताएँ की कविताएं) , 2004 ‘गेहूँ घर आया है’ (चुनी हुई कविताएँ),2009, 2020, वह भी आदमी तो होता है, 2010, बाँचो लिखी इबारत,2012, माँ गाँव में है, 2015 , वहाँ पानी नहीं है, 2016, पचास कविताएँ, 2021 (मेरी भी चहेती कविताएँ), जब घुटती है साँस आदमी की, 2021, कवि के मन से, 2022 (चुनी हुई कविताएँ), दिविक रमेश चयनित कविताएँ समकाल की आवाज, 2023। ‘खण्ड-खण्ड अग्नि’ (काव्य-नाटक),1994, 2007। ‘फेदर’ (1983, 1994), ‘मदर इन विलेज’(2019) (अंग्रेजी में अनूदित कविता-संग्रह), । ‘से दल अइ ग्योल होन’ (कोरियाई भाषा में अनूदित कविताएं), 1997 । ‘अष्टावक्र’ (मराठी में अनूदित कविताएं), 1988 ।

कहानी: कभी की कहानियाँ (2020), मेरी कहानियाँ (2023)  

आलोचना: (1) ‘कविता के बीच से’, किताबघर, नई दिल्ली, 1992, दूसरा संस्करण: 2018, दिल्ली पुस्तक सदन, 30/36, स्ट्रीट न. 9, विश्वास नगर, शाहदरा, दिल्ली-110032, (2)‘नए कवियों के काव्य-शिल्प सिद्धांत’ (दूसरा संस्करण 2019) किताबवाले, नई दिल्ली, अभिरूचि प्रकाशन, शाहदरा, दिल्ली, 1991 (3)‘साक्षात् त्रिलोचन’, सिद्धार्थ प्रकाशन, नई दिल्ली, 1990 (4)‘संवाद भी विवाद भी’, ग्रंथलोक, शाहदरा, दिल्ली, 2008, समझा परखा , किताबवाले , दरियागंज, नई दिल्ली, 2015, हिन्दी का बाल-साहित्य: कुछ पड़ाव, प्रकाशन विभाग, (भारत सरकार), नई दिल्ली,2015, पढ़ते-समझते,2019, बाल- साहित्य, 2019, Some Aspects of Korean and Indian Literature, 2019.. कुछ और पढ़ा-समझा, यूनिवर्सिटी पब्लिकेशंस, दरियागंज, नई दिल्ली, 2023.

संस्मरण: यादें महकीं जब

साक्षात्कार: सवालों से टकराते हुए (अमन)।  

अनुवाद: (1) कोरियाई कविता-यात्रा (कोरियाई कविताएं), साहित्य अकादमी, दिल्ली ,1999 (2)(टिमोथी वांगुसा की कविताएं) सुनो अफ्रीका, साहित्य अकादमी, दिल्ली, (3) कोरियाई बाल कविताएं, नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली,2001 (4)द डे ब्रेक्स ओ इंडिया (श्रीमती किम यांग शिक की कविताओं का हिंदी अनुवाद), अजंता बुक्स इंटरनेशनल, दिल्ली, 1999 (5) ख़लनायक ( यी मुन योल का कोरियाई उपन्यास), राजकमल प्रकाशन प्रा0 लिमिटेड, 2015 किम सोवल की कविताएँ, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली, 2023 ।

उपर्युक्त के अतिरिक्त बल्गारियाई, रूसी, चीनी आदि भाषाओं के साहित्य का समय-समय पर अनुवाद और उनका प्रकाशन।

संपादित: (1) निषेध के बाद (आठवें दशक की कविता), विक्रांत प्रेस, दिल्ली, 1981 (दूसरा संस्करण, 2017, यश पब्लिकेशंस, 1/11848, पंचशील गार्डन, नवीन शहादरा, दिल्ली-110032), (2)हिंदी कहानी का समकालीन परिवेश, 1980 और 2006, ग्रंथलोक, शाहदरा, दिल्ली (3)आन्साम्बल (कविताएं एवं रेखा चित्र), विक्रांत प्रेस, दिल्ली,1992 (4)कथा पड़ाव, राधाकृष्ण प्रकाशन, नई दिल्ली, 1991 (5)दूसरा दिविक (कविता), 1973, विक्रांत प्रेस, नई दिल्ली (6)दिशा बोध( पत्रिका), विक्रांत प्रेस, दिल्ली, 1978, 1980, (7)बहरहाल,सौजन्य संपादक, 1981, चंडीगढ़, व्यंग्य एक और एक, 1975, दूसरा दिविक, 1973। बालकृष्ण भट्ट, वाणी प्रकाशन, 2009, प्रताप नारायण मिश्र, वाणी प्रकाशन, 2012, प्रतिनिधि बाल कविता-संचयन, 2020, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली ।

बाल साहित्य:

कविता संग्रह : जोकर मुझे बना दो जी, 1980, हंसे जानवर हो हो हो, 1987, कबूतरों की रेल,1988, छतरी से गपशप,1989, अगर खेलता हाथी होली,2004 , तस्वीर और मुन्ना, 1997, मधुर गीत भाग-3 और भाग-4,1999, अगर पेड़ भी चलते होते, 2003, खुशी लौटाते हैं त्योहार, 2003,मेघ हंसेंगे जोर-जोर से, 2003 , एक सौ एक बाल कविताएं (2008), 2012, खूब जोर से बारिश आई (2009), समझदार हाथी: समझदार चींटी, 2014,2015,बंदर मामा, 2014, 2015, छुट्कल- मुट्कल बाल कविताएं, 2016, मैं हूं दोस्त तुम्हारी कविता,2018,2019, अगर ढोल मैं होता, 2023, मुझे मिला जो मैंने चाहा, 2023, पर माँ सच तो यह भी है न, 2024, बाल कविताएँ संपूर्ण भाग-एक, 2024, बाल कविताएँ संपूर्ण भाग-दो, 2024 । 

बाल कहानी-संग्रह : धूर्त साधु और किसान,1984, सबसे बड़ा दानी, 1992, शेर की पीठ पर, 2003, बादलों के दरवाजे, 2003, घमंड की हार, 2003, ओह पापा, 2003, बोलती डिबिया,2003 (ग्रंथलोक) ,बोलती डिबिया, 2010 (नेशनल बुक ट्र्स्ट ), ज्ञान परी, 2003, बादलों के दरवाजे,2003, गोपाल भांड के किस्से, 2008, त से तेनाली राम ब से बीरबल, 2007, देशभक्त डाकू, 2011, लू लू की सनक, 2014 , अपने भीतर झांको, 2014 बचपन की शरारत ( सम्पूर्ण बाल-गद्य रचनाएं, 2016), मेरे मन की बाल कहाँनियाँ (2016), आँखें मूंदो नानी (2017), स्टोरीज फॉर चिल्ड्रन, 1996, आँखें मूदों नानी (कहानी), वाणी प्रकाशन, 21 ए. अंसारी रोड, दरियागंज, नयी दिल्ली-110002 (2017), लू लू का आविष्कार, साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली, (2021) ।

लोक कथाएं : सच्चा दोस्त, अभिरूचि प्रकाशन, दिल्ली, 1996, और पेड़ गूंगे हो गए (विश्व की लोक कथाएं), 1992, जादुई बांसुरी और अन्य कोरियाई कथाएं, 2009 , कोरियाई लोक-कथाएं, पीताम्बर पब्लिकेशन, दिल्ली, 2000, 2012, इंडिया नेटबुक्स, नोएडा (2023)। आत्मीय संस्मरण : फूल भी और फल भी (लेखकों से संबद्ध), 1994, इंडिया नेटबुक्स, 2023, यादें मेरी मजे आपके, 2021, इंडिया नेटबुक्स। 

बाल नाटक : ‘बल्लू हाथी का बाल घर’, 2012,राजकमल प्रकाशन प्रा.लि., नयी दिल्ली-110002), मुसीबत की हार, 2016, भारतीय ज्ञानपीठ, 18, इंस्टीट्यूशनल एरिया, लोडी रोड, नयी दिल्ली-110003), चुनिंदा नाटक, नेशनल बुक ट्रस्ट, नेहरू भवन, 5 इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-2, वंसत कुंज, नई दिल्ली- 110070, 2021, सच्ची गपशप:किस्से गांधी जी के, अद्विक पब्लिकेशन, नई दिल्ली, 2023

अन्य: ‘खंड-खंड अग्नि’ के मराठी, गुजराती, कन्नड़ और अंग्रेजी अनुवाद। अनेक भारतीय तथा विदेशी भाषाओं में रचनाएं अनूदित हो चुकी हैं। रचनाएं पाठ्यक्रमों में निर्धारित।

आधुनिक हिन्दी बाल साहित्य: दशा और दिशा- I

प्रमुख पुरस्कार/सम्मान: (1) दिल्ली हिंदी अकादमी का साहित्यिक कृति पुरस्कार, 1983 (2) सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, 1984 (3) गिरिजा कुमार माथुर स्मृति पुरस्कार, 1997 (4) एनसीईआरटी का राष्ट्रीय बाल-साहित्य पुरस्कार, 1988 (5) दिल्ली हिंदी अकादमी का बाल-साहित्य पुरस्कार, 1990 (6) अखिल भारतीय बाल-कल्याण संस्थान, कानपुर का सम्मान, 1991 (7) राष्ट्रीय नेहरू बाल साहित्य अवार्ड, बालकन-जी-बारी इंटरनेशनल, 1992 (8) इंडो- एशियन लिटरेरी क्लब, नई दिल्ली का सम्मान, 1995, (9) प्रकाशवीर शास्त्री सम्मान, 2002 (10) कोरियाई दूतावास से प्रशंसा-पत्र, 2001 (11) भारतीय विद्या संस्थान, ट्रिनिडाड एंड टोबेगो द्वारा गौरव सम्मान, 2002 (12) दिल्ली हिंदी अकादमी का साहित्यकार सम्मान, 2003 (13) शासी निकाय एवं स्टाफ काउंसिल, मोतीलाल नेहरू कालेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) द्वारा भाषा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, 2003 (14) इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज द्वारा शिक्षा रत्न अवार्ड, 2004, (15) अनुवाद के लिए भारतीय अनुवाद परिषद का द्विवागीश पुरस्कार (2009), (16) भारतीय स्तर का श्रीमती रतन शर्मा बाल-साहित्य पुरस्कार, 2009 (101 बाल कविताओं पर), (17) उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान (उत्तर प्रदेश सरकार ) का सर्वोच्च बाल साहित्य पुरस्कार - साहित्य भारती सम्मान (2013), (18) श्री गोपीराम गोयल सृजन कुंज पुरस्कार-2016 (श्रीगंगानगर), (19) साहित्य अकादेमी पुरस्कार, 2018 (बालसाहित्य), (20) Life Time Achievement Award, Global Literary Festival Noida, Marwah Studio Complex, 2021, (21) जयपुर साहित्य सम्मान-2022 (जयपुर साहित्य संगीति) सर्वोत्कृष्ट कृति ’जब घुटती है साँस आदमी की’ (कविता-संग्रह) पर, बाल साहित्य मनीषी, जवाहरलाल नेहरू बालसाहित्य अकादमी, राजस्थान, 2022, बालसाहित्य के लिए भगवती प्रसाद अवस्थी साहित्य भूषण सम्मान, 2023, इंडिया नेटबुक्स तथा बीपीए फाउंडेशन।

शोधपरक/आलोचनात्मक कार्य (दिविक रमेश के साहित्य पर):

1. समकालीन हिन्दी काव्य प्रवृत्तियों के परिप्रेक्ष्य में दिविक रमेश की रचनाओं का अध्ययन, डॉ. प्रभु वी. उपासे, बैंगलोर यूनिवर्सिटी , बैंगलोर। (स्वीकृत पी-एच.डी की उपाधि के लिए)। प्रकाशित – समकालीन कविता और कवि दिविक रमेश, प्रभु उपासे, अनंग प्रकाशन, बी-107/1, गली मंदिर वाली, समीप रबड़ फैक्टरी, उत्तरी घोण्डा, दिल्ली- 110053 , प्र. सं 2016 . 

2. डॉ. दिविक रमेश के बाल साहित्य में बाल मनोविज्ञान, डॉ. सिद्दगंगम्मा. एल, उच्च शिक्षा और शोध संस्थान,दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभा, चेन्नई। ( पी-एच.डी की उपाधि के लिए स्वीकृत) , 2013 (अप्रकाशित) ।

3. आधुनिक भाव-बोध और डॉ.दिविक रमेश का बाल-काव्य, कु० चांदनी, आत्मा ज्योति फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली। ( स्वीकृत लघु शोध प्रबंध परास्नातक के लिए), 2012 (अप्रकाशित) 

4. दिविक रमेश कृत ‘खण्ड खण्ड अग्नि ‘काव्य नाटक में निहित नारी चेतना के स्वर, ( स्वीकृत लघु शोध प्रबंध) , मोहिनी कश्यप , 2015, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी), दयालबाद, आगरा -282005 (एम. ए. उत्तारार्द्ध के लिए) 

5. दिविक रमेश कृतकाव्य नाटक ‘खण्ड-खण्ड अग्नि’ में मिथकीय-चेतना, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब, बलजिंदर कौर, (एम.फिल की उपाधि के लिए), 2016

6. दिविक रमेश कृत ‘माँ गाँव में है’ और ‘गेहूं घर आया है’ नामक काव्य संग्रहों में निहित वैचारिक तत्व, मोहिनी कश्यप , 2015, दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीम्ड यूनिवर्सिटी), दयालबाद, आगरा -282005 (एम. फिल. उपाधि के लिए)  

7. दिविक रमेश के बालसाहित्य का समीक्षात्मक अध्ययन (बाल मनोविज्ञान के संदर्भ में) नवीन बैरी, हैदराबाद, दक्षिण हिन्दी प्रचार सभा। पी-एच.डी की उपाधि प्राप्त।

8. स्वतंत्र्योत्तर सामाजिक और सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में दिविक रमेश के बाल साहित्य का अध्ययन, अश्विनी के., मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर। (पी-एच.डी की उपाधि के लिए स्वीकृत)

9. चंडीगढ़ से दीपशिखा शर्मा पी-एच.डी की उपाधि के लिए ‘दिविक रमेश के साहित्य में बाल सरोकार (स्वीकृत) । 

10. एस आर एम विश्वविद्यालय, चेन्नई से पीएच.डी उपाधि के लिए कंचन “हिंदी बाल साहित्य में दिविक रमेश का योगदान” विषय पर शोधरत।

11. Lovelly Professional University से ‘दिविक रमेश और देवेंद्र कुमार के कथा साहित्य का मनोवैज्ञानिक अध्ययन विष्य पर एच.डी उपाधि के लिए शोधरत दीपिका चौहान (गाइड ड). ऋटा सिंह) ।

12. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में दिविक रमेश और एकनाथ आव्हाड की बाल कविताओं का तुलनात्मक अध्ययनविषय पर पीएच.डी. उपाधि के लिए शोधरत Dattatraya Sonyababpu Shelke

13. दिविक रमेश के बाल साहित्य में मूल्य निर्धारण, श्रीमती शहिदा अत्तार, शिवजी विश्वविद्यालय, कोलहापुर, महाराष्ट्र। पी-एच.डी उपाधि के लिए। 

14. सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से राजीव कुमार ‘परशुराम शुक्ल और दिविक रमेश के बाल गद्य साहित्य में निहित मनोविज्ञान का तुलनात्मक अध्ययन (पी-एच.डी) (शोधरत)

विशेष:

1. कल्पांत पत्रिका (मई, 2011 , नई दिल्ली) का विशेषांक, संपादक: मुरारीलाल त्यागी।

2. सृजनलोक, 2021, संपादक: संतोष श्रेयांश, आर, बिहार का विशेषांक।

3. आलोचना की दहलीज पर दिविक रमेश, संपादक: प्रेम जनमेजय, संजना प्रकाशन, डी अंकुर एंकलेव, करावल नगर, दिल्ली 110094 प्र. सं. 2015, मो. 8860898399 

4. डॉ.दिविक रमेश और उनका बाल-साहित्य, संपादक: डॉ..शकुंतला कालरा, यश पब्लिकेशंस, 1 / 10753 गली न. 3, सुभाष पार्क, नवीन शादरा, नियर कीर्ति मंदिर, दिल्ली – 110032, प्र. सं. 2012 मो. 9599483887, 9910561560, 9899828223

5. दिविक रमेश निगाहों में, संपादक: डॉ. प्रवीण शर्मा, किताबवाले, 22/4735, प्रकाश दीप बिल्डिंग, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, प्र.सं. 2020, मो. 9599041956, 9810121450 

6. समावर्तन, अगस्त, 2021 (दिविक रमेश के कृतित्व और व्यक्तित्व पर एकाग्र । 

7. आलोकपर्व, नवम्बर, 2021 (दिविक रमेश पर विशेष)

8. दिविक रमेश एक शिनाख्त, प्रलेक प्रकाशन, मुम्बई, 2024

दिविक रमेश के प्रमुख प्रकाशकों मेँ किताबघर, दिल्ली, राजकमल प्रकाशन प्रा.लि., नई दिल्ली, वाणी प्रकाशन, नई दिल्ली, राधाकृष्ण प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, नई दिल्ली, पीताम्बर पब्लिशिंग कम्पनी, परिमल प्रकाशन, इलाहाबाद, किताबवाले, 22/4735, प्रकाश दीप बिल्डिंगा, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, मो.9599041956, पराग(अभिरुचि ) प्रकाशन, नेशनल बुक ट्रस्ट, नेहरू भवन, 5 इंस्टीट्यूशनल एरिया, फेज-2, वंसत कुंज, नई दिल्ली- 110070, साहित्य अकादेमी, प्रकाशन विभाग(भारत सरकार), प्रकाशन संस्थान, आत्माराम एण्ड संस, आलेख प्रकाशन , अजंता, सस्ता साहित्य मंडल, नई दिल्ली, दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली, यश पब्लिकेशंस, दिल्ली, बोधि प्रकाशन, जयपुर, प्रलेक प्रकाशन प्रा’लि., मुम्बई, इंडिया नेटबुक्स, नोएडा, अमन प्रकाशन, कानपुर, विजय बुक्स, दिल्ली,अद्विक पब्लिकेशन, दिल्ली आदि सम्मिलित हैं ।

लेखन (प्रकाशकों के नाम सहित):

कविता -संग्रह : खंड-खंड अग्नि (नारी केंद्रित काव्य नाटक), वाणी प्रकाशन,21-ए, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, 9811053214 (2) रास्ते के बीच से (कविता संग्रह), अभिरूचि प्रकाशन, दिल्ली (अनुपलब्ध) (3) छोटा सा हस्तक्षेप (कविताएं), प्रकाशन संस्थान, 4268-B /3, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, (4) हल्दी-चावल और अन्य कविताएं, अभिरूचि प्रकाशन, दिल्ली (अनुपलब्ध) (5) खंड-खंड अग्नि (मराठी), सरस्वती प्रकाशन, इलाहाबाद (6) Ignis Shattered (Verse Play), Writers Workshop Lake Garden Press, Calcutta; (7) Feather (Poem), Writers Workshop Lake Garden Press, Calcutta (8) फूल तब भी खिला होता (कविताएं), ग्रंथ केतन, शाहदरा, दिल्ली, 9868472675, 7678167319 (9) खुली आंखों में आकाश (कविता संग्रह), अभिरूचि प्रकाशन, दिल्ली(अनुपलब्ध), (संस्करण 2017, यश पब्लिकेशंस, 1/11848, पंचशील गार्डन, नवीन शहादरा, दिल्ली-110032), मो. 9599483887, 9910561560, 9899828223 (10) गेहूं घर आया है (अशोक वाजपेयी के द्वारा चुनी हुई कविताएं), किताबघर प्रकाशन, 4855-56/24,अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002 (अनुपलब्ध) (दूसरा संस्करण:2020, अनंग प्रकाशन, बी-107/1, गली मंदिर्वाली, समीप रबड़ फैक्ट्री, उत्तरी घोण्डा, दिल्ली-110053, मो. 9350563707, 9540176542 (11) (12) वह भी आदमी तो होता है (कविता संग्रह), 2010, ग्रंथकेतन, 1/7342, नेहरू मार्ग, ईस्ट गोरख पार्क, शहादरा, दिल्ली-110032, 9868472675, 7678167319 (13) बाँचो लिखी इबारत (कविता संग्रह), 2012 , प्रकाशन संस्थान,4268-B /3, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, 9811251744, (14) माँ गाँव में है, यश पब्लिकेशंस,1/11848, पंचशील गार्डन, नवीन शहादरा, दिल्ली-110032, मो. 9599483887, 9910561560, 9899828223, (15)वहाँ पानी नहीं है, बोधि प्रकाशन,एफ 77, सेक्टर 9, रोड नं. 11, करतारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, बाईस गोदाम, जयपुर 302006,मो. 9829018087, (16) पचास कविताएँ, किताबवाले, 22/4735, प्रकाश दीप बिल्डिंग, अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली-110002, मो. 9599041956, (17) जब घुटती है साँस आदमी की, प्रलेक प्रकाशन प्रा.लि., 602, आई-3, ग्लोबल सिटी, विरार(वेस्ट), मुम्बई-401303, मो. 9833402902, ( खण्ड खण्ड अग्नि कन्नड़ और गुजराती में भी प्रकाशित) ।  

(17) नए कवियों के काव्य-शिल्प सिद्धांत (आलोचना), अभिरूचि प्रकाशन, दिल्ली (नवीन संस्करण: किताबवाले, नई दिल्ली, ) (18) साक्षात् त्रिलोचन, सिद्धार्थ प्रकाशन, नई दिल्ली (19) से दल उई ग्योल होन (चिड़िया का ब्याह) कोरियाई में अनूदित कविताएं, शांति पब्लिशिंग हाउस, सोल, कोरिया, (19) कविता के बीच से, दिल्ली पुस्तक सदन, 30/36, स्ट्रीट न. 9, विश्वास नगर, शाहदरा, दिल्ली-110032, नवीन संस्करण, 2018

(20) सवालों से टकराते हुए, अमन प्रकाशन (साक्षात्कार), 104-ए/80 सी, रामबाग, कानपुर-208-12 (उ.प्र.), मो. 8090453647,

(21), कभी की कहानियाँ, इंडिया नेटबुक्स, सी-122, सेक्टरा 19, नोएडा-201301, मो. 9873561826

(22) Some Aspects of Korean And Indian Literature, Vijya Books, 1/10753, St. No. 3, Subhash Park, Naveen Shahdara, Delhi-110032, Mob. 9910189445

बाल -साहित्य (1)अगर पेड़ भी चलते होते (बाल कविताएं), ग्रंथलोक प्रकाशन, दिल्ली (2)खुशी लौटाते हैं त्योहार (बाल कविताएं), ग्रंथलोक, दिल्ली (3)मेघ हंसेंगे जोर-जोर से (कविता), ग्रंथलोक, दिल्ली (4) मधुर गीत, 3 एवं 4, पिताम्बर पब्लिशिंग हाउस, नई दिल्ली (5)हँसे जानवर हो हो हो (बाल कविताएं), परिमल प्रकाशन, इलाहाबाद (6)छतरी से गपशप (बाल कविताएं), परिमल प्रकाशन, इलाहाबाद (7)कबूतरों की रेल (बाल कविताएं), परिमल प्रकाशन, इलाहाबाद (8)अगर खेलता हाथी होली (बाल कविताएं), किताबघर प्रकाशन, नई दिल्ली (9)तस्वीर और मुन्ना (बाल कविताएं), किताबघर प्रकाशन, नई दिल्ली (10) जोकर मुझे बना दो जी (बाल कविताएं), पराग प्रकाशन, दिल्ली (11)धूर्त साधु और किसान (बाल कहानियां), पराग प्रकाशन, दिल्ली (12) Stories for Children, Writers Workshop Lake Garden Press, Calcutta; (15) शेर की पीठ पर (बाल कहानी), ग्रंथलोक दिल्ली (16) बादलों के दरवाजे (बाल कहानी), ग्रंथलोक, दिल्ली (17) घमंड की हार (बाल कहानी), ग्रंथ केतन, दिल्ली (18)ओह पापा (बाल कहानी), ग्रंथलोक, दिल्ली (19)बोलती डिबिया (बाल कहानियां), ग्रंथलोक, दिल्ली (20)सबसे बड़ा दानी (बाल कहानियां), परिमल प्रकाशन, दिल्ली (21) ज्ञान परी, 2003 (22)कोरियाई लोक-कथाएं, पिताम्बर, नई दिल्ली (23)सच्चा दोस्त, अभिरूचि प्रकाशन, दिल्ली (24) बल्लू हाथी का बाल घर, राजकमल प्रकाशन, दिल्ली (25) और पेड़ गूंगे हो गए (विश्व की लोक कथाएं), प्रकाशन विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली (26) फूल भी फल भी (आत्मीय संस्मरण), पीताम्बर पब्लिशिंग हाउस, नई दिल्ली,(27) लू लू की सनक (कहानी संग्रह),नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली, (28) बचपन की शरारत ( सम्पूर्ण बाल-गद्य रचनाएं) , (29) मेरे मन की बाल कहानियाँ, दिल्ली पुस्तक सदन, 4735/ 22, प्रकाशदीप भवन, (जी.एफ.ई) अंसारी रोड, दरियागंज, नई दिल्ली -11002, (30) अपने भीतर झांको, सस्ता साहित्य मंडल, एन 77, पहली मंजिल, कनॉट सर्कस, नई दिल्ली 110001, (31) छुट्कल मुट्कल बाल कविताएं , सस्ता साहित्य मंडल, नई दिल्ली- 110001 , (32) मेरे मन की बाल कहाँनियाँ, (33) एक सौ एक बाल कविताएं , मैट्रिक्स पब्लिशर्स, आत्माराम बिल्डिंग, 1376, ग्राउण्ड फ्लोर, कश्मीरी गेट, दिल्ली -110006 , (34) समझदार हाथी: समझदार चींटी,ट्राईडेंट पब्लिशर्स, 1362, द्वितीय मंजिल, इंडियन बैंक के पीछे, कशमीरी गेट, दिल्ली -110006 (35) बंदर मामा, एक्सप्रैस बुक्स, 1376, द्वितीय मंजिल, इंडियन बैंक के पीछे, कशमीरी गेट, दिल्ली -110006, मैं हूं दोस्त तुम्हारी कविता, प्रकाशन विभाग, सूचना भवन, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003, इंडिया नेटबुक्स, सी-122, सेक्टर-19, नोएडा-201301, 9873561826 आदि ।  

संपर्क : एल-1202, ग्रेंड अजनारा हेरिटेज, सेक्टर-74, नोएडा-201301

फोन: 91-120-4168219, 9910177099, ई-मेलः divikramesh34@gmail.com

ये भी पढ़ें;

बाल साहित्य: हिंदी का संदर्भ - दिविक रमेश

हवा ने चाँटा मारा : बाल मनोविज्ञान पर आधारित दिविक रमेश की लिखी कहानी

Poems Of Divik Ramesh : दिविक रमेश की पांच कविताएँ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top