गोविंद शर्मा का व्यक्तित्व एवं कृतित्व : Govind Sharma Biography in Hindi

Dr. Mulla Adam Ali
0

Bal Sahityakar Govind Sharma Ka Jivan aur Lekhan, Govind Sharma Ka Jivan Parichay, Govind Biography and Literary Works in Hindi, Kendriya Sahitya Academy Bal Sahitya Puraskar Winner Govind Sharma Ka Parichay in Hindi.

Biography of Govind Sharma in Hindi

Biography of Govind Sharma in Hindi

गोविन्द शर्मा

सन् 1971-72 से निरंतर बाल साहित्य, व्यंग्य एवं लघुकथा लेखन में सक्रिय, अब तक बाल साहित्य की 50 पुस्तकें प्रकाशित। दो व्यंग्य संग्रह, 5 लघुकथा संग्रह, दो जीवनियाँ एवं अन्य पुस्तकें प्रकाशित। अब तक 60 पुस्तकें छप चुकी हैं। राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के स्कूली पाठ्यक्रम में इनके बाल कहानियाँ एवं बाल एकांकी कई वर्षों से संकलित हैं। कुछ पुस्तकों का हिंदी से अन्य भाषाओं में भी अनुवाद प्रकाशित। प्रकाशन विभाग, भारत सरकार के प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतेंदु पुरस्कार से 1999 में, उससे अगले वर्ष राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर के शंभु दयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालकथा संग्रह 'काचू की टोपी' को केंद्रीय साहित्य अकादमी ने हिंदी बाल साहित्य पुरस्कार 2019 से पुरस्कृत किया। केंद्रीय साहित्य अकादमी का यह पुरस्कार राजस्थान के किसी हिंदी बाल साहित्यकार को पहली बार मिला है। सन् 2023 में राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा विशिष्ट साहित्यकार सम्मान दिया गया। इसके अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा आदि प्रदेशों की कई प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत/सम्मानित किया गया है। गोविन्द शर्मा - Govind Sharma का जीवन परिचय, पुस्तकें एवं सम्मान।

गोविंद शर्मा : व्यक्तित्व एवं कृतित्व

नाम : गोविंद शर्मा (अंग्रेजी; Govind Sharma)

जन्म तिथि : 04 - जून - 1946

शिक्षा : बी. ए., प्रभाकर, साहित्य रत्न विद्या वाचस्पति (मानद्)

पारिववारिक परिचय :

माता : स्वर्गीय श्रीमती जीवनी देवी।

पिता : स्वर्गीय श्री बजरंगदास।

पत्नी : श्रीमती लीला शर्मा।

संतान : पुत्री - श्रीमती सरिता माटोलिया।

पुत्र : श्री संदीप शर्मा

पौत्र : अंबुज, रितिक।

भाषा : हिंदी

लघुकथा संग्रह:-

  • रामदीन का चिराग
  • एक वह कोना
  • खेल नंबरों का
  • खाली चम्मच
  • ठूंठ

व्यंग्य संग्रहः-

  • कुछ नहीं बदला
  • जहाज के नये पंछी

जीवनी :- 

  • स्वामी केशवानंद
  • खूबराम -सत्यनारायण सर्राफ

संपादन :-

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा 2006 में प्रकाशित बाल साहित्य की पुस्तक 'बगिया के फूल' में का संपादन।

पाठ्यक्रम :-

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा सातवीं की हिंदी पुस्तक में तीन पाठ (हमारी भी सुनो, हमारे अभयारण्य, विश्व के आश्चर्य), डी.ए.वी स्कूलों के लिए तीसरी कक्षा की पुस्तक 'भाषा माधुरी' में एक पाठ (हाथी और चिड़िया) तथा एक निजी प्रकाशक की पाठ्य-पुस्तक हिन्दी भाषा-पथ में नाटक-अंश डॉ. चुनचुन तथा अन्य कई पाठ्यपुस्तकों में रचनाएँ संकलित । बालकथा 'काचू की टोपी' भी पाठ्यक्रम में शामिल । महाराष्ट्र राज्य पुस्तक मंडल की दसवीं कक्षा की पुस्तक में एकांकी।

बाल साहित्य की प्रकाशित पुस्तकें :-

  • बाल साहित्य-दीपू और मोती
  • ऐसे थे स्वामी केशवानंद
  • चालाक चूहे और मूर्ख बिल्लियाँ
  • कहानी केशवानंद की
  • सबका देश एक है
  • सवाल का बवाल
  • मुझे तारे चाहिए
  • कालू कौआ
  • मुकदमा हवा पानी का
  • समझदारी से दोस्ती
  • हम बच्चों के प्यारे
  • विश्व के सात आश्चर्य
  • अपने अभयारण्य
  • चीची ने किया कमाल
  • हमें हमारा घर दो
  • मेहनत का मंत्र
  • सबसे बड़ा तिरंगा
  • दोस्ती का रंग (बालकथा संग्रह)
  • नया बाल दिवस (नाटक संग्रह)
  • खैरू जीत गया (हिन्दी-अंग्रेजी में)
  • लोमड़ी का तोहफा (हिंदी/अंग्रेजी)
  • दोस्ती का दम (हिंदी/अंग्रेजी)
  • डोबू और राजकुमार (हिंदी और पंजाबी में)
  • बबलू नाचा झूमकर
  • मटकू बोलता है (नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा)
  • हीरा मिल गया
  • गंगू की गरमी
  • बंदर की करतूत
  • काचू की टोपी
  • गोविंद शर्मा की चुनिंदा बालकथाएँ
  • मुझे भी सिखाना
  • कई अजूबे इस दुनिया में
  • पेड़ और बादल
  • हवा का इंतजाम
  • सागर में गागर
  • हवा का इंतजाम
  • यह कालीबंगा है
  • दादाजी की अंतरिक्ष यात्रा
  • सबकी धरती सबका देश
  • गलती बँट गई
  • तिरंगे के तीन रंग
  • सूरज का बिल
  • ऐसे मिली सीख 
  • नाचू के रंग (बाल उपन्यास)

सम्मान एवं पुरस्कार :-

  • श्रीमती शकुंतला सिरोठिया बाल साहित्य पुरस्कार (इलाहाबाद)।
  • प्रकाशन विभाग का प्रतिष्ठित 'भारतेन्दु पुरस्कार' (प्रथम-पंद्रह हजार रुपये)।
  • साहित्य परिषद् सिरसा, स्वामी केशवानंद स्मृति ट्रस्ट, संगरिया ।
  • सृजन संस्थान (श्रीगंगानगर) से सम्मानित ।
  • राजस्थान साहित्य अकादमी का 'शंभूदयाल सक्सेना बाल साहित्य पुरस्कार' ।
  • जिला प्रशासन हनुमानगढ़ (राजस्थान) ।
  • भारतीय बाल कल्याण संस्थान, (कानपुर)।
  • पंडित भूपनारायण दीक्षित बाल साहित्य पुरस्कार, हरदोई।
  • सूरतगढ़ (राजस्थान) में सत्य शांति पुरस्कार ।
  • राष्ट्रीय कवि पं. सोहनलाल द्विवेदी बाल साहित्य सम्मान।
  • स्व. कमल रस्तोगी साहित्य शिरोमणि सम्मान (खटीमा)।
  • बाल वाटिका सम्मान (भीलवाड़ा)।
  • महाकाली साहित्य संगम-कंचनपुर (नेपाल)।
  • भीष्मसिंह चौहान स्मृति बालसाहित्य। सम्मान ।
  • श्री शिवनारायण रावत स्मृति शब्द संस्थान, दौसा।
  • अनुराग सेवा संस्थान लालसोट ।
  • सलिला बालसाहित्य पुरस्कार, सलूम्बर।
  • हीरादास दिवाकर पुरस्कार ।
  • पं. हरप्रसाद पाठक स्मृति बालसाहित्य पुरस्कार (मथुरा)।
  • धरोहर स्मृति न्यास, बिजनौर द्वारा ब्रजेश्वर स्वरूप स्मृति बालसाहित्य पुरस्कार-2013।
  • उत्तराखंड बालसाहित्य संस्थान द्वारा भीमताल में पुरस्कृत ।
  • साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा में पार्वती शर्मा सम्मान अलंकृत-2014
  • अक्षय गौरव सम्मान ।
  • मातादीन मूर्ति देवी सम्मान हिसार-2015
  • श्री हिन्दी पुस्तकालय डीग कहानी सम्मान-2016
  • डॉ. राष्ट्रबंधु स्मृति वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान भोपाल-2017
  • डायरी लेखन पुरस्कार डीग-2017 आदि से सम्मानित पुरस्कृत किया गया।
  • परशुराम शुक्ल बालसाहित्य सम्मान (प्रथम पुरस्कार)-2018
  • साहित्य मंडल उपाधि पत्र
  • साहित्यागार के सौजन्य से
  • बालप्रहरी सम्मान
  • मातृभारती
  • मनमुक्त मानव स्मृति सम्मान
  • सृजन साहित्यिक सम्मान
  • बाल साहित्य सृजन सम्मान-2019
  • डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, झारसुगुड़ा सम्मान
  • बालगंगा पुरस्कार
  • श्री क्षेत्र शिशु साहित्य संसद, पुरी, ओड़िसा
  • त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, पाली, राजस्थान
  • विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, गांधी- नगर-भागलपुर, बिहार
  • राष्ट्रधर्म प्रतियोगिता कहानी पुरस्कार।
  • राष्ट्रधर्म प्रतियोगिता व्यंग्य पुरस्कार ।
  • मनीषिका नाटक प्रतियोगिता ।
  • श्री गूगनराम सिहाग स्मृति साहित्य सम्मान ।
  • बालसाहित्य सम्मान, बालप्रहरी-2008
  • बालसाहित्य अकादमी, पटियाला, पंजाब
  • साहित्यागार सम्मान ।
  • मातृभारती कहानी पुरस्कार ।
  • उत्तराखंड बालसाहित्य संस्थान, अलमोड़ा ।
  • शब्दनिष्ठा सम्मान-2017
  • जिला प्रशासन हनुमानगढ़ द्वारा सम्मानित ।
  • काव्य शिरोमणि संत सुंदरदास हिन्दी सेवा सम्मान-2010
  • शब्द निष्ठा सम्मान समूह, अजमेर द्वारा 'मुझे भी सिखाना' को प्रथम पुरस्कार-2019
  • शब्द प्रवाह साहित्यिक मंच, उज्जैन द्वारा 'मुझे भी सिखाना' को बालशौरि रेड्डी बालसाहित्य सम्मान-2019
  • सलिला बालसाहित्य सम्मान, सलूम्बर-2019
  • बालवाटिका सम्मान, भीलवाड़ा-2019
  • साहित्य मंडल, नाथद्वारा से बालसाहित्य भूषण सम्मान-2020
  • काव्या संस्था जयपुर द्वारा सम्मान-2020
  • श्री हिन्दी पुस्तकालय डीग द्वारा श्री बल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार-2022

संपर्क सूत्र : आवास - म. नं.1, नई आबादी, संगरिया - 335063, जिला - हनुमानगढ़ (राजस्थान)

गोविंद शर्मा जी का बाल साहित्य का सफर एवं चुनिंदा कहानियाँ

ये भी पढ़ें;

बाल कहानियों के सिद्धहस्त लेखक : श्री गोविन्द शर्मा

पेड़ और बादल : पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करती बाल कहानियाँ

 पर्यावरण को समर्पित उत्कृष्ट बाल कथाएँ : पेड़ और बादल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top