हिंदी दिवस पर निधि मानसिंह की कविता : मेरी प्यारी भाषा हिंदी

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Divas 14 September Special Hindi Kavita Meri Pyari Bhasha Hindi, Hindi Day Poem my favorite language Hindi, Nidhi Maansingh Poetry in Hindi on Hindi Day.

Poem on Hindi Day

Poem on Hindi Day

हिंदी दिवस पर कविता : प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस 14 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत में मनाया जाता है, आज हिन्दी दिवस के अवसर पर आपके लिए कविता कोश में प्रस्तुत है हिंदी भाषा के महत्व को बया करती निधि मानसिंह की कविता मेरी प्यारी भाषा हिंदी, पढ़े और साझा करें।

Hindi Diwas Par Kavita

मेरी प्यारी भाषा हिंदी


सुंदर स्वर है व्यंजन प्यारे

 हिन्दी गगन के चमकते सितारें

   शब्दों की गुथी है माला

    मधुर - मधुर ध्वनियों ने

भारत की सभ्यता को पाला।

सुंदर सी लिपि है इसकी

सबसे न्यारी संस्कृति जिसकी

भारत माँ के माथे की बिंदी

हमारी प्यारी भाषा हिन्दी।

   मीठे - मीठे इसके बोल

   देखो तो कितने अनमोल?

हिंद देश के वासी हैं हम

हिन्दी हमारी भाषा है,

    हिंदुस्तान की शान है हिन्दी

   आओ मिलकर गाये सारे।

सुंदर स्वर है व्यंजन प्यारे

हिन्दी गगन में चमकते सितारें।

हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

- निधि "मानसिंह"

हरियाणा, कैथल

ये भी पढ़ें; 14 सितंबर हिन्दी दिवस पर कविता : हिन्दी को राष्ट्रभाषा कब बनाओगे साहब

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top