हम बच्चों की शान तिरंगा : भारतीय देशभक्ति गीत हिंदी कविताएँ

Dr. Mulla Adam Ali
0

Dr. Rakesh Chakra Ki Kavitayein, Hindi Tiranga Bal Geet, Har Ghar Tiranga Hindi Bal Kavita, Deshbhakti Geet, Independence Day Special Childrens Poetry, Republic Day Kids Poems in Hindi.

Hum Bachhon Ki Shaan Tiranga : Bal Geet in Hindi

patriotic childrens poems in hindi

हिन्दी देशभक्ति बालगीत : तिरंगा भारतीय लोगों के लिए शान का प्रतीक है, छोटे बच्चों में अपने देश के लिए त्याग, समर्पण आदि भावनाओं को जगाने के लिए यह देशभक्ति बालगीत हम बच्चों की शान तिरंगा (patriotic childrens poems) बहुत उपयोगी होगी। डॉ. राकेश चक्र की बाल कविता, Har Ghar Tiranga 15 अगस्त Special देशभक्ति गीत, 26 जनवरी विशेष तिरंगा बाल गीत हम बच्चों की शान तिरंगा पढ़ें और साझा करें झंडा हमारा, झंडा के विषय पर बेहतरीन कविता।

Hindi Deshbhakti Bal Geet

हम बच्चों की शान तिरंगा


हम बच्चों की शान तिरंगा

भारत नया बनाएँ हम।

मना महोत्सव आजादी का

जीवन को महकाएँ हम।।


व्यर्थ न खोएँ आजादी को

वीरों ने बलिदान दिया है।

उस माता पर गर्व करें हम

जिसके सुत ने प्राण दिया है।


कर्तव्यों को करें देश हित

मिलकर पर्व मनाएँ हम।

हम बच्चों की शान तिरंगा

भारत नया बनाएँ हम।।


पढ़े - लिखें हम सदा लगन से

खेल - कूद में अव्वल आएँ।

जीवन अनुशासन की कुंजी

तन को अपने सबल बनाएँ।


समय कीमती अपना होता

हरदम ज्ञान बढ़ाएँ हम।

हम बच्चों की शान तिरंगा

भारत नया बनाएँ हम।।


हर अनीति, छोड़ें कुरीतियाँ

सत पथ को हम अपनाएँ।

धरती पर हम पौधे रोपें

योग, भ्रमण कर मुस्काएँ।।


प्रेम, दया, सेवा है उत्तम

गौरव सदा बढ़ाएँ हम।

हम बच्चों की शान तिरंगा

भारत नया बनाएँ हम।।


डॉ. राकेश चक्र, 90 बी,शिवपुरी

मुरादाबाद 244001, उ.प्र.

ये भी पढ़ें;

• ऊँचे सपने पाले : बच्चों के प्रेरणादायक बाल गीत हिंदी में

भारत की आजादी का अमृत महोत्सव पर कविता : Azadi Ka Amrit Mahotsav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top