बच्चों का कोना : आओ जादू सीखें

Dr. Mulla Adam Ali
0

Magic Trick Revealed in Hindi, Let's Learn Magic, The Children's Corner, Best Magic Tricks for Kids, How to do a magic trick.

The Children's Corner : Let's Learn Magic

the children's corner

Crazy Magic Trick Revealed In Hindi : बाल साहित्य की जादुई दुनियां में आज बच्चों के लिए रोचक जानकारियां दी गई हैं, आओ जादू सीखें (Aao Jadu Sekhe) में मंच पर एक जादूगर द्वारा की जाने वाली कुछ तरकीबों को जानने के लिए तैयार हो जाइए। असंभव को संभव बनाने की कला ही जादू है, आओ जादू सीखें आज चार रोचक विषयों को जानेंगे 1. मुर्दा शरीर पानी पर क्यों तैरता है? 2. गर्मियों में कुत्ता जीभ बाहर क्यों निकालता है? 3. अमीबा में जनन क्रिया कैसे होती है 4. सिक्का गायब करना। बच्चे कोरे कागज के समान हैं, वे नए-नए विषयों को जानने के लिए उत्सुक रहते है, जादू ऐसी कला है जो रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को प्रेरित करती है। जादू में मनोरंजन होता है और यह बुद्धि और दिमाग का खेल है, बच्चों के आत्मविश्वास में सुधार लाने के लिए, मानसिक और संज्ञानात्मक क्षमताएं बढ़ाने के लिए, अंधविश्वासों को दूर करने के लिए, तार्किक सोच में बढ़ावा देने के लिए उनको इस तरह के जादू या विज्ञान संबंधी जानकारियां देना चाहिए। तो चले बाल साहित्य श्रृंखला में बच्चों का कोना (Children's Corner) में आज कुछ नया सीखते है।

जिज्ञासा : आओ जादू सीखें

Curiosity : Aao Jadu Sekhe

  • Why does dead body float on water ?
  • Dogs generally hang out their tongue in summer. Why?
  • How does an amoeba reproduce?
  • How To Vanish A Coin

aao jadu sekhe in hindi

मुर्दा शरीर पानी पर क्यों तैरता है?

मनुष्य के शरीर की घनत्व पानी की घनत्व से कम होती है। इसलिए पानी में प्रवेश होने के कुछ समय तक मानव पानी पर तैरता रहता है, परन्तु कुछ समय पश्चात् शरीर में पानी प्रवेश कर जाता है। तो शरीर की सारी गैंसे बाहर निकल जाती है और शरीर का घनत्व पानी के घनत्व से बढ़ जाता है। व्यक्ति डूब जाता है। पानी में पड़ी रहने के कुछ घंटों तक तो लाश पानी में डूबी रहती है। इसके बाद लाश के सड़ने की क्रिया शुरू होती है। हर सैल से गैंसे पैदा होने लगती है, इस तरह हमारे शरीर का घनत्व पानी के घनत्व से कम हो जाता है। इसलिए कुछ घंटे बाद लाश पानी पर तैरने लगती है।

childrens magic corner

गर्मियों में कुत्ता जीभ बाहर क्यों निकालता है?

अगर हम अपनी हथेली पर स्प्रिट लगा दें तो हाथ ठंडा हो जायेगा। स्प्रिट उड़ जायगा। वाष्प बनकर उड़ने की क्रिया को वाष्पीकरण कहा जाता है और वाष्पीकरण द्वारा ठण्डक भी पैदा होगी, ब्रह्मांण्ड में घट रही घटनाओं के पीछे कोई न कोई वैज्ञानिक कारण जरूर होता है। कुत्ते की जीभ से पानी का स्त्राव होता रहता है। इसलिए इस पानी का वाष्पीकरण कुत्ते को ठण्डक पहुंचाता है। गर्मियों में कुत्ता अपने आप को ठण्डा रखने के लिए ही ऐसा करता है।

let's learn magic tricks in hindi

अमीबा में जनन क्रिया कैसे होती है

धरती पर उपलब्ध जीवों की सभी किस्में में अमीबा सबसे साधारण एक सैल का जीव है यानि एक कोशिकिय प्राणी है इसका आकार एक सैंटीमीटर के दशवें भाग से भी कम होता है जैसे कि इसका आकार बढ़ता है। यह बीच से सिकुड़ना शुरू हो जाता है। और इसके एक से दो अमीबे बन जाते हैं इसी तरह यह अपनी संतान पैदा करते रहते हैं।

aao jadu sekhe in hindi

सिक्का गायब करना

हम जादू के खेलों में अक्सर देखते है कि जादूगर देखते ही देखते रूपयों के कई सिक्के गायब कर देता है। यह ट्रिक आमतौर पर प्रत्येक शो का अहम होता है। इस ट्रिक के आरम्भ में ही जादूगर दर्शकों से धात के एक सिक्के की मांग करता है। वह किसी एक दर्शक को स्टेज पर आमन्त्रित करता है। स्टेज पर कांच का एक गिलास पानी से भरा पड़ा होता है। जादूगर सिक्के को रूमाल में डालकर दर्शक को पकड़ा देता है। और उस सिक्के को पानी में फेंकने को कहता है। जादूगर के कहने पर दर्शक सिक्का पानी में फेंक कर रूमाल से गिलास को ढक देता है। इस के उपरान्त जादूगर हाथ में जादू का डंडा लेकर गिलास के उपर घुमाता है और मंत्र पढ़ने का नाटक करता है। कुछ समय के पश्चात् जादूगर एक दम झट से रूमाल को उठा लेता है तो दर्शक देखते है कि सिक्का तो सच में गायब हो गया है। जादूगर रूमाल खोलकर दर्शकों को दिखा देते है कि यह देखकर दर्शक हैरान हो जाते है। आखिर सिक्का गया कहां ?

वास्तविकता तो यह है कि जादूगर दर्शक को सिक्का पकड़ाता ही नहीं । वह रूपये को खुद अपने पास रख, उसके आकार का कांच का एक टुकड़ा रूमाल में से उसे दे देता है। रूमाल में पकड़ा हुआ कांच का टुकड़ा दर्शक द्वारा रूपया समझ कर पानी में फेंका जाता है। आवाज़ भी सुनाई देती हैं। रूपये का सिक्का चालाकी से जादूगर अपने पास ही रख लेता है। रूमाल उठाने पर गिलास के तल पर पड़ा वह टुकड़ा दिखाई नहीं देता क्योंकि टुकडा कांच का होने कारण तल के साथ मिल जाता है।

इसी चालाकी के कारण सिक्का गायब हो जाता है।

ये भी पढ़ें; बाल साहित्य - Bal Sahitya in Hindi - Children's Literature

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. learn more
Accept !
To Top