Hindi to English and English to Hindi Google Translate, Google Translate Features in Hindi, Types of Google Translate.
Google Translate in Hindi
जानिए हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है
Free Translation Tools: बढ़ती तकनीकी कारण आज के आधुनिक समाज में ज्यादा से ज्यादा काम संगणक (computer) या सचल दूरभाष यंत्र (phone) के जरिए ही हो जाते हैं, इंटरनेट और गूगल की मदद से बेहद आसानी से कई काम पलक झपकते ही हो जाते हैं। आजकल छोटी या बड़ी सभी प्रकार की जानकारी के लिए ज्यादातर लोग गूगल पर निर्भर है, गूगल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सेकेंडों में दुनियाभर की खबर आपके सामने लाकर रख देता है। आप गूगल ब्राउजर से किसी भी प्रकार की इन्फॉर्मेशन को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और गूगल मैप जैसे कमाल की ऐप की वजह से एक जगह से दूसरी जगह आसानी से अपना सफर तय कर सकते हैं।
आज इस लेख में गूगल का एक कमाल का टूल के बारे में जानेंगे जो आपको काफी मददगार हो सकता है, ये टूल है गूगल ट्रांसलेट, इस टूल की मदद से हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं, आजकल अनुवाद की आवश्यकता बढ़ती जा रही है, लोग जॉब करने, व्यापार करने एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं तो भारत जैसी बहुभाषीय राष्ट्र में गूगल ट्रांसलेट का उपयोग बहुत उपयोगी है। इस टूल का इस्तेमाल करना बहुत आसान है, भारतीय भाषाओं समेत विश्व की कई भाषाओं का ट्रांसलेट इस ऐप की मदद से कर सकते हैं। गूगल ट्रांसलेट की मदद से लगभग एक सौ से भी अधिक भाषाओं में किसी भी भाषा से अनुवाद कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं गूगल ट्रांसलेट क्या है और इसकी उपयोगिता कैसे करें? ऐसे ही कुछ अन्य ट्रांसलेट ऐप्स जो प्रचलित है।
- Google Translate
- Microsoft Translator
- Translate
- Easy Hindi Typing
- SayHi Translate
इंग्लिश टू हिंदी ट्रांसलेट का सबसे बढ़िया वेबसाईट या ऐप है गूगल का (google translate). ये ऐप बिल्कुल फ्री है, जिसे इस्तेमाल करने के लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
Google Translate Features
गूगल अनुवाद में कई विशेषताएं हैं
- Translating text
- Translating documents
- Translating websites
- Translating speech
- Offline translation
- Saving translations
- Translating conversations
- Translating with your camera
- Pronunciation and dictionary
हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है |
कई भाषाओं में अनुवाद
हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद : Google Translate Hindi to English Direct Link गूगल का ये ट्रांसलेट ऐप की मदद से आप हिंदी टू इंग्लिश में आसान और सरल तरीके से अनुवाद कर सकते हैं, सिर्फ हिंदी से अंग्रेजी में ही नहीं, हिंदी से तमिल, हिंदी से तेलुगु, हिंदी से कन्नड़, हिंदी से मलयालम, हिंदी से गुजराती, हिंदी से पंजाबी, हिंदी से मराठी, हिंदी से राजस्थानी, हिंदी से ओड़िया, हिंदी से चीन, हिंदी से जापानीस, हिंदी से उर्दू, फ्रेंच, बांग्ला आदि भारतीय भाषाओं के साथ साथ विश्व के अन्य भाषाओं में भी फ्री में अनुवाद कर सकते हैं। आपके सामने हिंदी से अंग्रेजी भाषा के लिए इस DIRECT LINK पर क्लिक करें, आपके सामने गूगल ट्रांसलेट ओपन हो जाएगा। आप इस लिंक से ट्रांसलेटर पर जाइए और कहानी, कविता, निबंध या सुविचार आदि कुछ भी कंटेंट हिंदी में टाइप कीजिए और पलक झपकते ही आपको अंग्रेजी में ट्रांसलेट हो जाएगा।
अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करने का तरीका क्या है |
अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद : Google Translate English to Hindi Direct Link आज हिन्दी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से तीसरे स्थान पर है, विश्व के सभी देशों में हिंदी बोली और पढ़ाई जाती है, आजकल हिंदी में रोजगार बढ़ता जा रहा है। यूट्यूब पर भी हम अंग्रेजी सिनेमा को हिंदी सबटाइटल के साथ देख रहे हैं, विदेश यात्राएं कर रहे हैं, भारतीय आज दुनियाभर में पढ़ाई और नौकरी करने के लिए जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति और इतिहास को आज इंटरनेट और गूगल ट्रांसलेट की मदद से विश्व की सभी भाषाओं में पढ़ रहे हैं। अंग्रेजी से हिंदी में ट्रांसलेट करने के लिए इस DIRECT LINK पर क्लिक करें, आपके सामने इंग्लिश टू हिंदी गूगल ट्रांसलेट ओपन हो जाएगा, आप कविता, कहानी, लेख, कोट्स कुछ भी टाइप कर सकते हैं और पलक झपकते ही आपको अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद दिखाई देगा।
ब्राउजर पर ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल:
आपको सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर गूगल के ब्राउजर को ओपन करना है।
इसके बाद गूगल सर्च बार में 'hindi to english' या 'english to hindi' लिखकर enter करना है।
हिंदी टू इंग्लिश या इंग्लिश टू हिंदी सर्च करने पर गूगल ट्रांसलेट आपके सामने खुल जाएगा, आप यहां से किसी भी भाषा से किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं।
एप का भी कर सकते हैं इस्तेमाल:
गूगल वेब ब्राउज़र पर ही नहीं गूगल ट्रांसलेट का उपयोग ऐप पर भी कर सकते हैं, आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सर्च बॉक्स में 'गूगल ट्रांसलेटर' टाइप करें और आपको सर्च करने पर यह ऐप दिखाई देगा उसे डाउनलोड करें।
मोबाइल पर डाउनलोड होने के बाद साइन अप करें जो मांगी गई जरूरी जानकारी देकर। साइन अप होने के बाद से आपका इसका उपयोग कर सकते हैं मतलब किसी भी भाषा को ट्रांसलेट कर सकते हैं।
हिंदी भाषा और साहित्यिक जानकारी के साथ-साथ तकनीकी संबंधी जानकारियां हिंदी में जानने के लिए जुड़े रहिए डॉ. मुल्ला आदम अली हिंदी लैंग्वेज एंड लिटरेचर ब्लॉग से।
ये भी पढ़ें;