मानसिकता मायने रखती है : जानिए जीवन में बुरा वक्त चल रहा हो तो क्या करना चाहिए?

Dr. Mulla Adam Ali
0

Changing your perspective changes your views, Motivational Story in Hindi, Inspirational, Kaamyaab Nazariya.

Positive Nazariya in Hindi

mindset matters in hindi

पॉजिटिव नज़रिया : एक सकारात्मक सोच आपके जिंदगी को बदल सकता है, नजरिया बदलने से बदल जाते हैं नजारे, तो आज इस आर्टिकल में 6 उपाय बताए गए हैं आपके मुश्किल समय में मजबूत बनने में मदद करेंगे Powerful Motivational सकारात्मक नजरिया।

ये 6 टिप्स आपको मुश्किल परिस्थिति में मजबूत बने रहने में मदद कर सकते हैं

मुश्किल हालात में होती है असल परीक्षा

मानव जीवन में सुख और दुख दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जीवन में आनेवाली सभी कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना जरूरी होता है। आपके मुश्किल परिस्थिति में मजबूत बने रहने के लिए ये 6 टिप्स मदद कर सकते हैं।

जीवन में हर दिन अलग-अलग समस्याएं हो सकती हैं, सभी के लाइफ में कठिन समय कभी न कभी आना निश्चित है। कभी-कभी कामयाबी न मिलने पर असफलता इंसान को परेशान कर देती है। असफल इंसान को कमजोर बना देती है, उस दौरान उन कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए मजबूत बने रहना किसी के लिए भी कठिन होता है। जब परिस्थित समस्या बन जाती है अगर इंसान की सोच कमजोर पड़ जाती है तो, वह इस बात को स्वीकार ने के लिए तैयार नहीं है कि कुछ परिस्थितियां हमारे नियंत्रण के बाहर होती हैं। मानसिकता मायने रखती है कि हम परिस्थितियों का समाना कैसे करें, आज इस लेख में कुछ टिप्स बताए गए हैं जो कठिन परिस्थितियों में मजबूत रहने में आपको प्रेरणा देगी, तो चलिए जानते है सकारात्मक सोच के लिए 6 प्रेरक उपाय। (how to be strong in difficult situation)

विपत्ति में मजबूत बने रहना क्यों जरूरी है?

कठिन परिस्थितियों में इंसान का मन मजबूत होता है तो मुश्किल परिस्थिति भी एक अवसर बन जाती है। व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों की वास्तविकता को स्वीकार कर लेनी चाहिए। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंडियन साइकोलॉजी के अनुसार इंसान वास्तविकता को स्वीकार कर लेता है तो उसे उन मुश्किल समय में मजबूत बनकर खड़े रहने की शक्ति मिलती है। समस्या की वास्तविकता को स्वीकार करने या समझने से समस्या को हल करने में उपाय सूझता है यानी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है।

मानसिकता मायने रखती है..

mindset matters in hindi
मुश्किल हालात में होती है असल परीक्षा

जब मन कमजोर होता है,

तो परिस्थिति एक समस्या बन जाती है।

जब मन संतुलित होता है,

तो परिस्थिति एक चुनौती बन जाती है।

जब मन मजबूत होता है,

तो परिस्थिति एक अवसर बन जाती है।

कठिन परिस्थितियों में काम आयेंगे ये 6 उपाय

1. अपने बारे में सोचे

Think about Your Self : इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इंडियन साइकोलॉजी में बताया गया है कि कोई भी नुकसान - चाहे करियर की चिंता हो या अपनों को, पालतू जानवरों को खोना, यह आपके लिए बहुत ज्यादा दुख का कारण बन सकता है। करियर को लेकर हमेशा चिंतित रहने से इसका सीधा असर आपके तबियत पर पड़ता है। किसी को खोने की चिंता या जीवन में सफलता प्राप्त करने को लेकर खुद के स्वास्थ को प्रभावित करना सही नहीं है। हमें वास्तविकता को स्वीकार करना चाहिए, इस दुनिया में कई बहुत सारे ऐसे चीजें हैं जिन्हें हम नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। जो तीज हमारे नियंत्रण में नहीं है उसके बारे में सोचना और दुःखित होना जरूरी नहीं है बल्कि उसका सामना करना चाहिए।

2 मदद मांगने से कभी नहीं डरें

Ask Help : मानव इस धरती पर सभी काम अकेले नहीं कर सकता है, कुछ ऐसे भी काम होते हैं जिसमें दूसरे लोगों की जरूरत पड़ती है। यदि आप किसी काम में सक्षम नहीं है या उस काम को करने में परेशानी अथवा किसी भी प्रकार का दुख है तो आप दूसरों से जरूर मदद मांगे। मदद मांगने से कभी पीछे मत हटे क्योंकि जो काम अकेले में नहीं हो रहा है उसे लेकर परेशान होने के बजाय लोगों में बांटने से आपको राहत मिलती है। कठिन समय में मजबूत बनने के लिए दूसरों की मदद लेना कोई गलत बात नहीं है, जो न मुमकिन काम को करने में लोगों की मदद मांगने से आपको नए आइडियाज मिलते हैं और आप उस काम को आसान बना सकते हैं।

3. जरूरतमंद की मदद करें

Help Others : मुश्किल समय में लोगों से मदद लेना चाहिए और उसी मुश्किल हालातों में दूसरों की मदद भी करना चाहिए, कठिन परिस्थितियों से उभरते हुए दूसरों की सहायता करना खुद को और भी मजबूत बना सकता है। साइंस के एक अध्ययन से यह पता चलता है कि दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार या अनजाने लोगों की मदद करने से एक अच्छा प्रभाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। दूसरों की मदद करने से खुद को एक पॉजिटिव ऊर्जा मिलती है, जो हमारे अंदर है तनाव को भी कम किया जा सकता है, कभी भी किसी की मदद करने से पीछे मत हटो, बहुत बड़ी मदद ही नहीं छोटी सी मदद भी कर सकते हैं।

4. खुशियों का आनंद लें

Be Happy : यदि आप मुश्किल परिस्थिति में मजबूत बने रहना है तो आपको छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेना सीखना चाहिए, जैसे कि सुबह सैर पर जाना, प्रकृति की गोद में अपना समय बिताना, एक तारों भरी रात, फूलों का बगीचा, पक्षियों का गान, बच्चों की मुस्कान से आपको खुशी मिल सकती है। कठिन समय में मजबूत रहने या उस स्थिति से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की छोटी सी खुशियां भी बहुत बड़ी मददगार साबित हो सकती है।

5 नकारात्मक विचारों से दूर रहें

Stay Away from Negative Vibes : चिंता, चिता समान है, इसलिए नकारात्मक विचारों से खुद को बचाए रखना जरूरी है, नकारात्मक सोच आपको कमजोर बना सकती है। अतीत में हुए हालातों को सोचकर आप दुखी होना अनावश्यक है क्योंकि अतीत को हम बदल नहीं सकते लेकिन अतीत से सीख ग्रहण कर सकते हैं, अतीत में रहें नहीं (how to be strong in difficult situation) वर्तमान में जिए और भविष्य में भरोसा रखें।

6 आगे की तैयारी

Move Forward : जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचे, अतीत में अपना समय मत गुजारे, क्योंकि अतीत से हमें सीख मिलती है परंतु इस अतीत को बदल नहीं सकते। अतीत को लेकर अपने भविष्य को मत बिगाड़े, क्योंकि वर्तमान ही आपका भविष्य बदल सकता है तो आप अतीत और भविष्य की चिंता न करें, वर्तमान का सही से उपयोग करें, नए तीजों को सीखने में, कुछ नया करने में अपना समय लगाएं, एक-एक बूंद पानी मिलकर बाढ़ बन सकती है, लंबा सफर भी एक पहले कदम से ही शुरू होता है तो आप भी अपने जीवन में अपना समय जीवन को बेहतर बनाने में लगाए।

Mindset matters..

mindset matters in hindi
नजरिया बदलने से बदल जाते हैं नजारे

When Mind is Weak,

Situation is a Problem.

When Mind is Balanced,

Situation is a Challenge.

When Mind is Strong,

Situation becomes an Opportunity.

इसलिए जीवन के हर दर्द में ताकत ढूंढनी है क्योंकि नकारात्मक सोच में फंसे रहना हर तरह से खतरनाक साबित हो सकता है। सोहनलाल द्विवेदी की एक कविता है हटो नहीं, डरो नहीं, बढ़े चलो, बढ़े चलो, मैथिलीशरण गुप्त की प्रेरणादायक कवित नर हो, न निराश करो मन को, दिनकर की प्रेरक वीर कविता में। बताया गया है कि सच है, विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते, क्षण एक नहीं धीरज खोते, विघ्नों को गले लगाते हैं, काँटों में राह बनाते हैं।

हिंदी भाषा और साहित्यिक जानकारी के साथ-साथ, सफलता का रहस्य (success mantra) की बातें जानने के लिए जुड़े रहिए हिंदी प्रेमी डॉ. मुल्ला आदम अली हिंदी लैंग्वेज एंड लिटरेचर ब्लॉग से, धन्यवाद।

ये भी पढ़ें;

Lord Krishna Motivational : कठिन नहीं हैं भाग्य बदलना

10+ Hindi Quotes on Life : जीवन पर महान लोगों के सुविचार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. learn more
Accept !
To Top