Hindi Rachnakar Prabha Pareek Biography in Hindi, Bal Sahityakar Ka Jivan aur Lekhan, Short Biography in Hindi.
Prabha Pareek
Prabha Pareek Ka Jivan Parichay : पढ़िए हिंदी के रचनाकार श्रीमती प्रभा पारीक का जीवन और लेखन हिन्दी में। श्रीमती प्रभा पारीक हिंदी के जाने माने लेखिका और बाल साहित्यकार है, हमारे ब्लॉग पर उनकी कई सारे कविताएं प्रकाशित है, पूरा जीवन परिचय यहां पर पढ़े और शेयर करें।
श्रीमती प्रभा पारीक जी का अति संक्षिप्त नवीनतम साहित्यिक परिचय
श्रीमती प्रभा पारीक
जन्म : 1957 जयपुर
पति : स्वर्गीय श्रीमान दिनेश पारीक
जन्म : राजस्थान जयपुर.
शिक्षा : महारानी स्कूल. महारानी कॉलेज
शिक्षा के दौरान साक्षरता अभियान, नाटक, कला आदि में सक्रिय भागीदारी
राज्य संसाधन केन्द्र, भरूच, जनशिक्षण संस्थान भरूच के अंतर्गत एन एम होम साइंस कालेज की प्रिंसिपल के पद से सेवा निवृत्त। इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय व बाबा साहेब अंबेडकर मुक्त विश्वविद्यालय के (सी एफ एन) सर्टिफिकेट ऑफ फूड एन्ड न्यूट्रिशन) के कॉउन्सलर के पद पर सक्रिय रहते हुये सेवा निवृत्त।
भरूच स्थानीय चैनल में गुजराती में अनेक कथा वार्ता प्रसारित समय समय पर आकाशवाणी जयपुर द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रसारित, लगभग 16 से अधिक समाचार पत्रों के लिये सतत लेखन,।गुजराती टी वी चेनल में कथा वार्ता प्रसारित।
भाषा : हिंदी, गुजराती, राजस्थानी
प्रकाशन : जल ही जीवन है,आहार हमारा जीवन,बाल स्वच्छता, होटल का हरिया (बाल मजदूरी) आदि पुस्तकें गुजराती भाषा में प्रकाशित,अनेक आलेखों का गुजराती से हिन्दी व हिन्दी से गुजराती में अनुवाद।
प्रकाशित पुस्तके हिन्दी भाषा में उपन्यास सुभद्रा, गांधारी का अंतर्द्वंद, धर्मश्रेत्र कुरूश्रेत्र काल्पनिक उपन्यास कथा, महारानी सामाजिक सरोकार पर आधारित कृति। वरदान व शाप एक पौराणिक कथा संग्रह।‘ “आपणी बातां “ मुहावरा अर कहवातां राजस्थान भाषा साहित्य अकादमी द्वारा आर्थिक सहयोग से प्रकाशित, अयोध्या कह रही कथेतर साहित्य, दशग्रीव रावण शीघ्र प्रकाश्य
श्रीमान सुरजसिंह नेगी जी के उपन्यास ’ये कैसा रिश्ता’ का गुजराती भाषा में अनुवाद। “आ केवो सबंध"
कहानी संग्रह : 1. कथा के बीज, 2. कथा प्रवाह, 3. कथा गुंजन सामाजिक, 4. नया कहानी संग्रह शीघ्र प्रकाश्य।
बाल साहित्य : 1 झिगली बिगली 2. रंग बिरंगी 3. गुद-गुदी (बाल कहानी संग्रह)। 1. माधवी की गुडिया 2. नन्दु की बीमारी 3. चुनमुन चिडिया छोटी कलाकार 4. चूहे की आफत 5. सिक्के का पेड़ (बाल चित्र कथाएं) बाल मन, (बाल कविता संग्रह), आकारों की दुनिया, जल है तो जीवन है (बाल एकाँकी) बाल रामायण जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी राजस्थान द्वारा प्रकाशित पन्ना धाय बाल प्रेरक कहानियाँ , बाल पहेलियाँ, संरक्षण स्वास्थ्य का, अविरल अथाह (स्वर्गिय श्रीमान दिनेश पारीक की) कविताओं का संकलन,भजन के मोती (भजन संकलन)
व्यवसाय : स्वतंत पत्रकार स्वतंत्र लेखन, अनेक पत्र-पत्रिकाओं, समाचार पत्रों के लिये नियमित लेखन। अनेक बाल कहानियाँ प्रकाशित, सामाजिक कहानियाँ प्रकाशित। बालकों से सम्बन्धित अनेक लेख प्रकाशित। स्वास्थ्य व आहार पर आधारित लेख। अनुवादक।
सम्मान:
कुल 33 पुस्तकें प्रकाशित
- श्रीचन्द्रधर गुलेरी कहानी प्रतियोगिता, कहानी पुरस्कार 2015
- राष्ट्रभाषा प्रचार समिति हिंदी साहित्य, सृजन पुरस्कार, वर्ष 2017(11000रूपये )
- अर्णव कलश साहित्य के उभरते सितारे, 2017
- मुंशी प्रेमचन्द हिंदी साहित्य पुरस्कार, भरूच 2018 (11000 )
- संत कबीर हिन्दी साहित्य पुरस्कार भरूच (गुजरात) 2018
- सलिल संस्थान, साहित्य रत्न पुरस्कार अक्टूबर 2018
- पारीक महिला परिषद द्वारा साहित्य सम्मान नवम्बर 2018
- साहित्य दीप, जलगांव महाराष्ट्र दिसम्बर 2018
- पारीक प्राईड वर्ष 2212 एवं 2018 (10000)
- सलिल संस्थान श्रेष्ठ बाल एकांकी 2019
- कवि चौपाल मनीषी शारदा सम्मान 23.1.2019
- अमृतादित्य साहित्य गौरव 2018(7000रूपै)
- शिक्षा समाज साहित्य स्वास्थ्य क्षेत्रों में किये गये कार्यों हेतु नारी रत्न सम्मान 2019
- मत प्रेरणा सम्मान 2019
- शिष्य की पाती गुरु के नाम सम्मान 2019
- प्रकृति को पत्र, एक पाती मीत को, एक पाती शिक्षक को 2021
- विशिष्ट अतिथि बाल साहित्य संस्थान अल्मोडा 2021
- श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान 2020 (5000 रुपे)
- श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान 2021 साहित्यगार
- मनोजवम् साहित्य सम्मान 2022
- मध्य प्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार साहित्य समिति भोपाल द्वारा शैलेश मटियानी पुरस्कार (21000 रूपये) 12 फरवरी 2023 को भेापाल के हिन्दी भवन में।
- बाल साहित्य में एकाँकी विधा हेतु जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी द्वारा सुधा जौहरी साहित्य अकादमी सम्मान 2023 (11000)
- श्री भगवती प्रसाद देवपुरा साहित्य मण्डल द्वारा साहित्य मनीषी सम्मान वर्ष जनवरी 2023
श्रीमती प्रभा पारीक एक स्वतंत्र पत्रकार राजस्थान सरकार अपनी साहित्य के प्रति निष्ठा के साथ सतत् साहित्य सेवा के लिये कटिबद्ध है।
स्थाई पता: मकान नम्बंर 5, ’’नन्दराज’’, पंचवटी सोसायटी दहेज बाई पास लिंक रोड, शक्ति नाथ महादेव के आगे, भरूच 392001 गुजरात, मोबाइल: 94271-30007, 87806-10139
प्रभा पारीक को साहित्य श्रेत्र में अनेकों राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हो चुके है। वर्तमान में भरूच निवास।
ये भी पढ़ें; रचनाकार डॉ. राकेश चक्र का अति संक्षिप्त नवीनतम साहित्यिक परिचय