दृश्य अनोखा : चुनिंदा बाल कविताएँ

Dr. Mulla Adam Ali
0

Hindi Featured Poem Drushya Anokha by Madhu Maheshwari, Children's Poem in Hindi, Best Visual Poetry for Kids in Hindi.

Drishya Anokha Bal Kavita

drishya anokha bal kavita in hindi

Featured Kids Poem : पढ़िए बाल कविता कोश में मधु माहेश्वरी की कविता दृश्य अनोखा, इस कविता में बच्चों द्वारा सुंदर प्रकृति का वर्णन किया गया, पढ़िए बालमन की सुंदर और रोचक कविता दृश्य अनोखा, शेयर करें।

Selected Children's Poems

दृश्य अनोखा 


धानवी बोली बहन चम्पा,

दृश्य अनोखा दिखलाऊॅं।

बाग में आए जीव प्यारे,

मिसाल इनकी बतलाऊॅं।।


विपरीत प्रकृति के जीव सब, 

देख-देख मन-हर्षाए।

पूसी बिल्ली शेरू कुत्ता,

हरियल तोता मुस्काए।।


बोला शेरू पूसी बहना,

देखो तो तोता प्यारा।

तीखी इसकी चोंच निराली,

रंग सजा कितना न्यारा।।


टें-टें करता हमें बुलाता,

मित्र इसको हम बनाऍं।

यह है सीधा-साधा प्राणी,

बैर-भाव सभी मिटाऍं।।

 

देख दोस्ती इनकी अनूठी,

चकित हुई दुनिया सारी।

स्वार्थी मानव सब कुछ भूला,

शिक्षा लेंगे नर-नारी।।


- मधु माहेश्वरी

ये भी पढ़ें; जन गण मन - भारत का राष्ट्रगान |Bal Kavita

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. learn more
Accept !
To Top