Best Hindi Poem for Kids Barf ka Gola by Rekha Sah RB, Hindi Children's Poetry, Bal Kavita in Hindi, Majedar Bal Kavita.
Barf ka Gola : Bal Kavita
Bal Geet in Hindi : पढ़िए उत्तरप्रदेश बलिया से लेखिका रेखा शाह आरबी की बाल कविता बर्फ का गोला, बच्चों के लिए रोचक और मजेदार हिंदी बाल कविता सरल शब्दों में सुंदर रोचक कविता बर्फ का गोला, पढ़े और शेयर करें।
Rekha Sah RB Poetry in Hindi
बर्फ का गोला
चूहा तेज पड़ा बीमार
उसको आया था बुखार,
कांप रहा था थर थर
बुखार आया एक सौ चार,
चुहिया के माथे पर बल
पूछी -क्या खाए थे कल?
चूहा डर से सकपकाया
लगा लगाने झूठी अक्ल,
फिर धीरे-धीरे से बोला
खाया था बर्फ का गोला,
सर को नीचे झुकाए
चूहा बन रहा था भोला,
चुहिया ने सुई लगाया
चूहा बाप दादा चिल्लाया,
अरे बुखार ही भला था
क्यों मुझको सुई लगाया!
- रेखा शाह आरबी
बलिया (यूपी)
ये भी पढ़ें; बाल कविता आइसक्रीम : Short Poem on Ice Cream